Friday, September 20, 2024
featured

महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण ने जमकर लगाए ठुमके…

SI News Today

बॉलीवुड डीवा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और क्रिकेट के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी को टेलीकॉम कंपनी जियो एक ही वीडियो में ले आई। यह वीडियो असल में जियो का प्रमोश्नल वीडियो है जिसे दीपिका और माही के तमाम फैन पेजों के माध्यम से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में आप गोल्डन वन पीस पहन कर डांस करती दीपिका और उनके स्टेप्स को फॉलो करते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को देख सकते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। यूं तो वीडियो में और भी कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं लेकिन मुख्य फोकस धोनी और दीपिका पर ही रखा गया है। वीडियो को आईपीएल की शुरुआत पर लॉन्च कर दिया गया है।

आईपीएल 2018 की शुरुआत में कई दिग्गज सितारों में परफॉर्म किया। दीपिका पादुकोण तो हालांकि इस इवेंट में नजर नहीं आईं लेकिन एक्टर वरुण धवन, प्रभु देवा, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस, ऋतिक रोशन और मीका सिंह ने इस मेगाइवेंट की ओपनिंग सेरिमनी में परफॉर्म किया। फिल्म जगत की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म “जीरो” में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण का हालांकि स्पेशल अपीयरेंस होगा लेकिन इसके अलावा फिलहाल उनकी किसी अन्य फिल्म के बारे में चर्चाएं नहीं हैं। दीपिका आखिरी बार संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आई थीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर मेगा हिट हाबित हुई।

दीपिका पादुकोण के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह भी इस इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे। खबरें ऐसी थीं कि परफॉर्मेंस के लिए रणवीर ने 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग रखी थी। रणवीर के साथ आईपीएल की डील पक्की भी हो गई थी लेकिन दिक्कत यह हुई कि फिल्म “गली बॉय” की शूटिंग कर रहे रणवीर के अचानक चोट लग गई। चोटिल रणवीर ने अपना नाम इस इवेंट से वापस ले लिया और इसके बाद रणवीर के पास अब कोई विकल्प बचा नहीं था। तो ऐसे में आईपीएल ने रणवीर को ऋतिक रोशन से रिप्लेस किया और ऋतिक ने शनिवार रात अपनी परफॉर्मेंस से सभी के दिलों को जीत लिया।

SI News Today

Leave a Reply