Thursday, April 17, 2025
featuredउत्तर प्रदेशकानपुरदेश

पिता ने बेटी की चाहत पूरी करने के लिए बेच दी पुश्तैनी जमीन, मगर बारात लेकर नहीं आया उसका BF

SI News Today
The father sold his ancestral land for fulfill the daughter's desire, but the Groom did not come.

कानपुर।

हर माँ-बाप का सपना होता हैं कि वो अपनी लाड़ली का ब्याह किसी राजकुमार से धूमधाम से करें ताकि उनकी लाडो को कभी कोई तकलीफ न हो। मगर सोचिये उन माँ-बाप के दिल पर क्या गुजरती हैं, जब उनकी बिटिया के हाथो में जिसके नाम की मेहँदी लगी हो और वही शादी वाले दिन बारात ही न लेकर आये तो?

ऐसी ही दुःखद घटना कानपुर देहात उत्तर प्रदेश से सामने आयी आयी हैं जिसमे बाप ने बेटी की जिद पूरी करते हुए उसकी पसंद के लड़के से शादी करवाने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर सारी तैयारियां कर लीं। कानपुर देहात का सबसे आलीशान रिसार्ट बुक कराया। सैकड़ों बरातियों के लिए व्यवस्था की। शुक्रवार रात बरात आनी थी। दुल्हन और घर वाले बरात आने का इंतजार कर रहे थे। पूरी रात बीत गई, लेकिन बरात नहीं आई। दुल्हन इस बात से बहुत दुखी है, उसका कहना हैं कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला, तो मेरे पास आत्महत्या के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा हैं।

अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित रनिया में रहने वाला यह बदनसीब बाप खेती किसानी का काम करता हैं।परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं। दरअसल पीड़ित लड़की ने बताया कि लड़का उसके भाई का दोस्त हैं। घर में अक्सर उसका आना-जाना था। लड़का-लड़की लगभग 10 साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के पिता इसके खिलाफ थे। किसी तरह लड़का, लड़की के पिता को मनाने में कामयाब हुआ, लेकिन दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। दुनियाँ के रस्मो-रिवाज़ के साथ विवाह करने के लिए तारीख भी पक्की हो गई। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के के घरवालों ने शादी से दो दिन पहले दहेज के तौर पर 51 हजार रुपए, 5 लाख कैश और एक बाइक दहेज के रूप में मांग की थी। दहेज़ की मांग पूरी न होते देख शायद लड़के ने ऐसा घिनौना काम किया हैं।

SI News Today

Leave a Reply