Sunday, March 16, 2025
featured

रोहन मेहरा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अपनी को-स्टार संग कराया फोटोशूट

SI News Today

आखिरी बार टीवी रिएलिटी शो बिग-बॉस 10 में दिखाई दिए टीवी एक्टर रोहन मेहरा ये रिश्ता क्या कहलाता है की अपनी को-स्टार टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। बिग-बॉस के घर में रहते हुए उन्होने यह बात स्वीकार भी की थी। कांची बाहर रहते हुए भी बिग-बॉस के घर में रोहन को लगातार सपोर्ट करती रहतीं थीं। कुछ दिनों पहले दोनों ने पहली बार साथ फोटोशूट भी करवाया था और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी डाली थीं। रोहन और कांची ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साथ की कई तस्वीरें साझा की हैं। आइए देखते हैं उनकी कुछ ऐसी ही तस्वारें

इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए रोहन ने कैप्शन दिया है कि हम एक साथ कॉपी और पेस्ट जैसे हैं। इस तसवीर में दोनों एक दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यह तसवीर डालते हुए रोहन ने लिखा है कि शांत रहते हुए फीयर्स बनें, आने वाला सप्ताह अच्छा हो। इंस्टा पर ही एक तस्वीर शेयर करते हुए रोहन ने बड़े सख्त लहजे मे लिखा है कि उनकी रिलेशनशिप सुर्खियों के लिए नहीं है। वो कांची को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं और उनके साथ रिश्तों के मद्देनजर कुछ दिन में अगला कदम उठा सकते हैं। उन्होने अपनी पर्सनल लाइफ में मुश्किल न पैदा करने तथा अटकलें न लगाने की अपील की है और साथ ही खुद को समझने के लिए कांची का शुक्रिया भी किया है।

ये तस्वीर तब की है जब रोहन मेहरा बिग बॉस के घर में थे और इसे कांची ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें वह रोहन के लिए समर्थन भी मांग रही हैं। यह तस्वीर मिली है कांची सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल से। और इस पर एक प्यारा सा कैप्शन दिया है Togetherness। इस तसवीर को तीन हफ्तों में तकरीबन 71,836 लोगों ने लाइक किया है।

SI News Today

Leave a Reply