Friday, October 18, 2024
featured

समुद्र किनारे स्टंट कर रही हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

SI News Today

ऐसा लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय सेलिब्रेशन के मूड में हैं। हो भी क्यों ना आखिर अर्जुन कपूर के साथ आई उनकी फिल्म हाफ ग्रलफ्रेंड को लोगों इतना पसंद जो कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। शायद इसी वजह से गुरुवार 25 मई को 30 साल की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया। उनके शानदार मूड ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार्ट व्हील करते हुए नजर आ रही हैं। यह बात माननी पड़ेगी कि उनका यह एक्ट काफी डेयरडेविल वाला था। इसके अलावा उनके चेहरे के एक्सप्रेशन इसे काफी क्यूट बनाते हैं। इस वीडियो को और किसी ने नहीं बल्कि उनके पिता शक्ति कपूर ने रिकॉर्ड किया है।

श्रद्धा ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया- हमेशा कार्ट व्हील करने चाहिए। बेशक आप इसे ठीक तरह से ना कर सकें, बिल्कुल मेरी तरह। वीडियो कर्टेसी बापू। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मोहित सूरी के निर्देशन में बनी चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म ने 50 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म की कहानी चेतन भगत द्वारा लिखे गए नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है। 2 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म हालांकि बहुत अच्छे रिव्यू ले पाने में नाकाम रही। ज्यादातर क्रिटिक ने फिल्म को बोर और घिसी-पिटी बताया लेकिन दर्शकों ने फिल्म पर अपना प्यार बरसा दिया है। शनिवार और रविवार को फिल्म के बिजनेस में और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

इसी के साथ रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम को गुजरात और महाराष्ट्र में टैक्स मुक्त कर दिया गया है। हालांकि बावजूद इसके फिल्म बहुत अच्छी कमाई नहीं कर सकी और हाफ गर्लफ्रेंड से पीछे रही। फिल्म की कहानी की बात करें तो बिल्कुल अंग्रेजी नहीं जानने वाला एक बिहारी लड़का माधव झा (अर्जुन कपूर) दिल्ली के उस सेंट स्टिवेंस (सेंट स्टीफेंस नहीं) नाम के कॉलेज में बीएस (समाजशास्त्र) में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिला लेने पहुंचता है।

SI News Today

Leave a Reply