लखनऊ.हज हाउस में पहुंचे यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, ”सऊदी अरब पहुंचने पर इस बार मोदी सरकार यहां के हज यात्रियों को सऊदी का सिम कार्ड देगी, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो।” वहीं आजम खान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजम मतलबी हैं। वो काफी दिनों तक हज हाउस के चेयरमैन रहे हैं, उन्हें आज यहां कार्यक्रम में आना चाहिए था। मोहसिन रजा शनिवार को हज यात्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे थे। आगे पढ़िए और क्या बोले मोसहिन रजा…
– हज यात्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, हज सेवकों का सिलसिला फिर से शुरू किया गया है। इस बार यूपी से 150 हज सेवक जाएंगे।
– सऊदी अरब पहुंचने पर हज यात्रियों को सऊदी का सिम कार्ड दिया जाएगा। वहां पहुचंने वाले हज यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा।
– पीएम ने यूपी का हज का कोटा 22 हजार से बढ़ाकर 29 हजार कर दिया है। सऊदी अरब में इस बार हाजियों को डे-बाई-डे प्रोग्राम दिया जाएगा।
– हज यात्रियों की सुविधाओं का भाजपा सरकार पूरा ख्याल रखेगी। हज हाउस में लोगों को दिक्कत न हो, इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
– हज यात्री वापस आएंगे तो उनकी और सरकार दोनों की झोली दुआओं से भरी होगी। पिछली सरकारों में हज यात्रियों के लिए इंतजाम ठीक नहीं रहे।
– मोहसिन रजा ने हज यात्रियों के रुकने के लिए हॉल को वातानुकूलित करने का भी एलान किया।