Sunday, September 8, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

पानी को लेकर अलीगढ़ में दो परिवारों में विवाद

SI News Today

अलीगढ़! यूपी के अलीगढ़ में दो परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक परिवार ने दूसरे परिवार के मकान में आग लगा दी। इस आग की वजह से चार महिलाएं भी झुलस गईं। बवाल की सूचना पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

खेत में बोरिंग लगाने के लिए हुआ था विवाद
– अलीगढ़ के जलाली में बच्चा राम और अबरार रहते हैं। आरोप है कि बच्चा राम के खेत के पास अबरार बोरिंग करा रहा था। इस बात का विरोध बच्चा राम ने किया था। विरोध करने पर अबरार और बच्चा राम में खेत में ही झड़प भी हुई थी।

– इसके बाद मंगलवार को अबरार अपने साथी आबाद और निजाम के साथ बच्चा राम के घर पहुंच गया। आरोप है कि अबरार ने बच्चा राम की पिटाई की और उसके मकान को आग के हवाले कर दिया। इस आग में घर की 4 महिलाएं झुलस गईं।

– बच्चा राम के घर वालों का ये भी आरोप है कि अबरार और उसके साथियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ भी की।

– घर में आग लगाए जाने के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बाजार बंद करा दिए।
गांव में तनाव का माहौल

– बवाल की सूचना के बाद पुलिस ने गांव में डेरा जाम लिया है। दो संप्रदायों में बवाल के कारण क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

SI News Today

Leave a Reply