Friday, September 20, 2024
featuredदेश

विराट-अनुष्‍का की फोटो से इस तरह छेड़छाड़ कर रहे हैं पाकिस्‍तानी…

SI News Today

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिनलैंड में दिखाई दे रहे थे। विराट-अनुष्का के फैंस ने इस तस्वीर को काफी पसंद किया। इस तस्वीर को कुछ ही समय में 33 लाख लाइक्स मिले और हजारों लोगों ने इसपर कमेंट किया। जबकि कुछ यूजर्स ने इस तस्वीर को एडिट कर इसे सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी किया। इस तस्वीर को एडिट कर पीछे के बैकग्राउंड को चेंज किया गया। पीछे फिनलैंड की जगह पाकिस्तान की कई इमारतों को शामिल किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की एक ही पोज की कई तस्वीरें वायरल होने लगी। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब कमेंट्स और लाइक्स किया। इन तस्वीरों के मुताबिक विराट-अनुष्का शादी के बाद पाकिस्तान में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें कि भारत की तरह पाकिस्तान में भी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

इन तस्वीरों में विराट-अनुष्का हनीमून पर कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसी जगहों पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है ये सिर्फ एडिट का कमाल है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट-अनुष्का हनीमून से वापस भारत लौट चुके हैं। दोनों मंगलवार को दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि गुरुवार 21 दिसंबर को दिल्ली में विराट-अनुष्का की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद होंगे।

जबकि 26 दिसंबर को मुंबई में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड हस्तियों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम अगले महीने साउथ अफ्रीका टूर पर टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलने जाने वाली है। यह दौरा विराट कोहली के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

SI News Today

Leave a Reply