बॉलीवुड स्टार्स काम से दुनिया भर में नाम कमाते हैं। मगर घर वालों-दोस्तों के लिए वे खास होते हुए भी आम होते हैं। वे उन्हें उनके नाम से नहीं निक नेम से बुलाते हैं। जैसे एक्ट्रेस आलिया भट्ट बचपन में गोल-मटोल थीं। प्यार-दुलार में सब आलू बुलाते थे। कहते-कहते यह उनका निक नेम बन गया। जानिए कुछ और नामचीन स्टार्स के ऐसे ही मजेदार, जो शायद ही सुने हों आपने।
बिपाशा बसु– बंगाली बाला को घर वाले और करीबी दोस्त बॉनी बुलाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब वह पैदा हुई थीं, तब वह काफी तंदुरुस्त थीं।
आलिया भट्ट– आज स्लिम-ट्रिम दिखने वाली आलिया को बचपन में आलू कहकर पुकारा जाता था। गोल-मटोल जो थीं।
श्रद्धा कपूर– श्रद्धा को उनके दोस्त चिरकुट कहते हैं। बेशक यह नाम जानकर उनके फैंस जरूर हैरान होंगे। बचपन के दोस्त और शानदार एक्टर वरुण धवन ने उन्हें यह निक नेम दिया था।
आफताब शिवदासनी– हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में इनका सबसे क्यूट निक नेम है। दोस्त फैफी कर कह जो पुकारते हैं।
शाहिद कपूर– चॉकलेटी ब्वॉय लेकर हार्ड हिटिंग हैदर इमेज तक सफर तय करने वाले शाहिद को शाशा भी बुलाया जाता है। थोड़ा गर्ली लगता है यह निक नेम?
सोनम कपूर– सोनम जितनी सुंदर हैं, उतना ही उनका एक फीचर और अच्छा है। वह हैं लंबाई। मजाक में पिता इस पर कई बार उन्हें जिराफ कह कर पुकारते हैं।
सेलिना जेटली– एक्ट्रेस, मॉडल और एक्स-मिस इंडिया सेलिना को कई बार चिंकी कह कर पुकारा जाता है।
प्रियंका चोपड़ा– अभिषेक बच्चन का रखा गया इनका निक नेम पिग्गी चॉप्स हर कोई जानता होगा, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उनका असली निकनेम मिमी और मिठू था।
रणबीर कपूर– इस रॉकस्टार के दादा जी इसे गंगलू कहते थे। जबकि घर वाले आमतौर पर डब्बू कहते हैं। लेकिन वह मां के लिए रेमंड हैं। वह उन्हें इसी नाम से बुलाती हैं।
परिणीति चोपड़ा– बेहद टैलेंटेड, क्यूट और सुंदर एक्ट्रेस का उतना ही प्यारा निक नेम है- तिशा।
वरुण धवन– फ्रेंड सर्कल में यह छोरा पप्पू कहलाता है।
अनुष्का शर्मा– सबसे नूशी कहलाई जाती हैं, जो उनके फुल नेम का शॉर्ट वर्जन है।
ऋतिक रोशन– इंडस्ट्री से लेकर दुनिया में इनका नाम मशहूर है। फिर भी बता दे रहे हैं- डुग्गू।
शिल्पा शेट्टी– सुंदर एक्ट्रेस का सुंदर नाम- मान्या।
ऐश्वर्या राय बच्चन– विश्व सुंदरी रही इस एक्ट्रेस को आज भी लोग गुल्लू कह देते हैं।
अजय देवगन– मां इन्हें राजू कहती थीं। जबकि पत्नी सिर्फ जे (J) बुलाती हैं।