बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण को इंटरनेशनल मैगजीन मैक्सिम ने पूरी दुनिया में सबसे हॉटेस्ट वुमेन का खिताब दिया है। दीपिका को ये खिताब दुनिया भर में कराए गए एक सर्वे के आधार पर दिया गया है। दीपिका ने इस कॉन्टेस्ट में बॉलीवुड की अपनी साथी प्रियंका चोपड़ा और एमा वाटसन जैसी एक्ट्रेसेज को पीछे छोड़ दिया है। मैगजीन ने यह सर्वे दुनिया भर में अपने फैंस के बीच करवाया था। पहले आई खबरों के मुताबिक प्रियंका और दीपिका दोनों ने मैक्सिम की दुनिया की दुनिया की 100 सबसे हॉट महिलाओं में जगह बनाई थी लेकिन एक दिन बाद लिस्ट सामने आई है जिससे कि यह साफ हो गया है कि नंबर एक पर दीपिका काबिज हैं।
मैक्सिम ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है “लगभग 1 मिलियन वोटों के बाद ये रहीं हैं शीर्ष पर #MaximHot100! #MaximIndia #DPForMaxim इसके बाद दीपिका ने मैक्सिम के लिए कराए गए अपने फोटोशूट की एक फोटो खुद शेयर की। मैक्सिम के कवर पेज पर दीपिका के बारे में लिखा गया है हाटेस्ट वुमेन ऑफ द ईयर। दीपिका के इंस्टाग्राम पर करीब 18 मिलियन फॉलोवर हैं और उनके फोटो शेयर करने के आधे घंटे के भीतर ही इस तस्वीर को 70 हजार से ज्यादा लाइक मिले थे।
दीपिका ने xXx द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में विन डीजल के साथ डेब्यू करने के बाद से पहचान पूरी दुनिया में बनाई है। उन्होंने इसके बाद मेट गाला 2017 और इसके बाद कांस में 2017 में रेड कार्पेट पर डेब्यू भी किया था। मैक्सिम ने दीपिका के लिए लिखा है “बॉलीवु़ड से हॉलीवुड में विन डीजल के साथ xXx द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में एंट्री की है। फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज की लिस्ट में पादुकोण 10वें नंबर पर हैं।
मैक्सिम पुरुषों की मशहूर पत्रिका है जिसे 1995 में इंग्लैंड में लॉन्च किया गया था लेकिन इसका मेन ऑफिस अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में है। इसे मौजूदा दौर में टॉप पर चल रही एक्ट्रेसेस और सिंगर्स की फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। मैक्सिम के हर महीने लगभग 9 मिलियन पाठक हैं। ये दुनिया के 75 देशों में पढी जाती है और इसके करीब 16 एडीशन निकलते हैं।