प्यार के मामले में अक्षय कुमार बहुत लकी रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी जिंदगी में एक नहीं, बल्कि कई हसीनाएं आईं। लव लिंकअप्स की शुरुआत पूजा बत्रा से हुई, तो शादी के बंधन में ट्विंकल खन्ना के साथ बंधे। अंत में प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नाम जुड़ा। लेकिन इंट्रेस्टिंग बात है कि इनमें से कोई भी अक्की का पहला प्यार नहीं है। मने वह इन सबसे इश्क लड़ाने से पहले किसी और को दिल दे चुके थे।
पता है वह कौन है? दरअसल, वह उनकी स्कूल टीचर थीं, जिनसे वह शादी तक के लिए राजी हो गए थे। खिलाड़ी कुमार एक इंटरव्यू में बताते हैं कि पांचवीं क्लास में थे दोस्त के साथ बैठे थे। मराठी टीचर पढ़ा रही थी। वह उन्हें लगातार निहार रहे थे। तभी वह दोस्त के कान में फुसफुसाए। टीचर ने दोनों को बतियाते देख लिया था। दोस्त से पूछा- वह क्या बोल रहा था। जवाब आया- कुछ नहीं।
वह टीचर फिर बोलीं- उसने कुछ कहा था। दोस्त ने जवाब दिया- मैम वह (अक्षय) कह रहा था कि आपसे शादी करना चाहता है। टीचर यह सुनकर हैरान रह गईं। उन अक्षय के घर वालों को इस बारे में बताया और मिलने के स्कूल बुलाया। पिता को जब इस बारे में उन्होंने बताया, तो वह हंस रहे थे। हालांकि, अक्की को इस बात के लिए घर वालों की डांट-फटकार भी सुननी पड़ी थी। यही अक्की का पहला प्यार था।