featured

प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- सचिन पर पर था जबर्दस्‍त क्रश…

SI News Today

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने क्रश के बारे में बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने जिस क्रश के बारे में खुलासा किया है। वह धोनी, विराट कोहली या युवराज सिंह नहीं बल्कि किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उनके नाम कई विश्व रिकॉर्ड हैं, जैसे टेस्ट और वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन और शतक। दूसरी ओर, प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है। हाल ही में, प्रिंयका चोपड़ा का हॉलीवुड शो ‘क्वांटिको’ चर्चा में रहा, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने खूब सारी सुर्खिया बटोरी।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया है। वह लंबे समय तक क्रिकेट में शीर्ष स्थान पर रहें। लेकिन जब प्रियंका चोपड़ा से ये पूछा गया कि आप किस क्रिकेटर के साथ डेट पर जाना चाहती है तो प्रियंका चोपड़ा ने सचिन का नाम ना लेते हुए कहा कि बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जैसे – विराट कोहली, युवराज सिंह और केविन पीटरसन।

बता दें इस समय भारत में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी-20 मैचों की सीरीज चल रही है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराकर पर 4-1 सीरीज पर कब्जा किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने बेहतर प्रर्दशन करते हुए टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज में भारत ओर से कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने बेहतर प्रर्दशन किया।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version