Tuesday, April 22, 2025
featured

फिर तैयार हुआ सलमान खान का ‘सुल्तानी अखाड़ा’: बिग बॉस 11

SI News Today

बिग-बॉस के घर में आज शो होस्ट सलमान खान अपने साथ ‘वीकेंड का वार’ वार लाएंगे। वहीं सलमान एक और इंट्रस्टिंग चीज घर में करवाएंगे। जी हां, सलमान ने पिछली बार अर्शी और सपना को अखाड़े में लड़वाया था। अब इस बार एक बार फिर से अर्शी को सुल्तानी अखाड़ी में उतारा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ उन्हें हिना खान चुनौती देती हुई नजर आएंगी। सलमान खान दोनों को मैदान में उतरने के लिए कहेंगे। इसके बाद हिना और अर्शी के बीच कड़ा मुकाबला शुरू होगा।

मुकाबले के दौरान अर्शी खान हिना पर आक्रमण करेंगी। इस दौरान वह काफी आक्रमक हो जाएंगी और हिना को अच्छे से धो देंगी। वहीं हिना हार कर उनपर हाथ उठा देंगी। इसके बाद दोनों गुस्से में आ जाएंगी और दोनों के बीच भयंकर लड़ाई छिड़ जाएगी। तभी बीच में सलमान आएंगे और दोनों को रुकने के लिए कहेंगे। सलमान अर्शी और हिना से कहेंगे कि अर्शी ने गलत किया इसके बाद हिना ने भी अर्शी पर हाथ उठा कर गलत कर दिया।

वहीं हिना गुस्से में आकर कहेंगी कि अर्शी बहुत वाइल्ड हो गई जो बर्दाश्त के बाहर था। सलमान ने कहते हैं कि ये गेम बहुत अच्छे से खेला जा सकता था लेकिन खेला नहीं गया। सलमान अर्शी से कहते हैं कि आप यहां तीसरी बार आई हैं, वहीं अर्शी कहती हैं, कि इंसान-इंसान का फर्क है। खून जिसके लिए खौलेगा उसके साथ ऐसा ही होगा।

SI News Today

Leave a Reply