Sunday, September 8, 2024
featured

सुई में धागा पिरो कर मना बापू का बर्थडे, जानिए कैसे…

SI News Today

मुंबई: सोमवार को बापू का बर्थडे रहा और अगले साल गांधी जयंती के दिन ही वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘सुई धागा’ रिलीज़ होगी। मेड इन इंडिया के सन्देश के साथ बनने वाली इस फिल्म को लेकर एक ख़ास टीज़र जारी किया गया।

फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और वरुण धवन को लेकर बन रही फिल्म ‘सुई धागा’ ने इस फिल्म के नाम की तरह सुई में धागा पिरो कर उससे महात्मा गांधी की एक आकृति बनाई और बापू को याद किया। फिल्म का 47 सेकंड का टीज़र जारी किया गया जिसमें फिल्म के दोनों सितारे अपनी बात कहते हुए नज़र आये।

वरुण और अनुष्का ने कहा – ” एक ऐसा इंसान जो बना लॉ से, लहू से, आग से, जुनून से, देश के लिए बना, देश से बना, सत्य का था आग्रह, नयी थी कल्पना, आत्मनिर्भरता के चरखे से किया पराधीनता का खात्मा, नाम था मोहनदास पर कहते थे महात्मा। सादे कपड़े पर इरादे बुने। ऐसा दिया हमें सुई-धागा। स्वदेशी का कर निर्माण। असली मेड इन इंडिया बापू को सुई धागा का सलाम। और हर उस कारीगर को सलाम जिसके दम से है मेड इन इंडिया।”

यशराज बैनर के साथ मनीष शर्मा इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जबकि फिल्म शरत कटारिया निर्देशित करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली है।

SI News Today

Leave a Reply