featuredमहाराष्ट्र

स्टेशन पर दिनदहाड़े हस्तमैथुन कर रहा था शख्स, लड़की ने ट्वीट कर बताया…

SI News Today

पब्लिक प्लेस में शर्मनाक हरकतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मायानगरी मुंबई का है। यहां एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की ने देखा कि एक शख्स वहां हस्तमैथुन कर रहा है। घटना रविवार की बताई जा रही है। खबर के मुताबिक लड़की ने एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशेन के अधिकारियों को बताया कि दिनदहाड़े वहां एक शख्स मास्टरबेशन कर रहा था जो कि लड़कियों के लिए असुरक्षित हो सकता था। लड़की की शिकायत पर मेट्रो स्टेशन के सुरक्षा अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देख उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। लड़की ने इस घटना का पूरा ब्योरा अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दिया है। इस लड़की के ट्वीट का जवाब देते हुए मेट्रो अथॉरिटी की तरफ से कहा गया है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और भरोसा दिलाते हैं कि इस तरह की घटना भविष्य में दोबारा ना हो।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह से सरेआम हस्तमैथुन की घटना सामने आई है। केवल मुंबई में ही इस तरह की कई मामले दर्ज हुए हैं। अभी इसी महिने चर्च गेट स्टेशन पर एक महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शख्स चलती लोकल में उसे दिखा कर हस्तमैथुन कर रहा था। लड़की ने उस सनकी लड़के का अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। वीडियो की मदद से पुलिस उस लड़के को गिरफ्तार कर सकी थी। रेलवे स्टेशनों पर इसी तरह के कई मामले मुंबई में देखे जा चुके हैं।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version