Wednesday, September 18, 2024
featured

प्रियंका के फिल्म भारत को छोड़ने पर जवाब, सलमान ने दिया कुछ यूं जवाब

SI News Today
Answer to Priyanka's departure from India, Salman gave some answers

#filmbharat

सलमान खान की फिल्म भारत को हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दिया था। जिसके पश्चात आज तक यही चर्चाएं हो रही है कि प्रियंका ने शादी के कारण ऐसा किया है, पर आज तक इस बात की पुष्टि नही हो पाई है कि आखिर क्यों किया प्रियंका ने फिल्म भारत से खुद को अलग। जहां एक तरफ ये चर्चाएं उड़ रहीं हैं वही दूसरी तरफ एक और बात सामने आ रही है कि प्रियंका को हॉलीवुड की फिल्मों का ऑफर मिला था, जिसको उन्होंने शाइन कर दिया है।

आपको बता दे कि ऐसे में जब सलमान खान से उनके बहनोई आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म लव रात्रि के ट्रेलर लॉन्च के समय प्रियंका के बीच में ही मूवी छोड़ने पर सवाल किया गया तो तो उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा कि वह इन दिनों बहुत व्यस्त चल रहें हैं जिस कारण उनके पास अखबार पढ़ने का टाइम ही नही मिल पाता है। और यही कारण है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कोई भी जानकारी मिलेगी तो वह इसके बारे में सभी को बता देगें।

दरअसल यही सवाल प्रियंका की मां मधु चौपड़ा से भी मल्होत्रा के फैशन में की गयी तो उन्होंने तो मीडिया से बात तक करने की कोशिश नही की। और निवेदन करने के बाद जब उनसे जवाब के लिए कहा गया तो वह चुप्पी साधते हुए वहां से चली गई। हालांकि मीडिया के ज्यादा जोर डालने पर उनके मुंह से बस एक ही बात निकली थी कि पता नही। इतना ही नही जब उनसे प्रियंका चौपड़ा के फिल्म भारत से अचानक छोड़ने पर सवाल किया गया कि सलमान खान इससे नाराज हैं तो उन्होंने इसका जवाब भी पता नही है कहकर ही दिया।

SI News Today

Leave a Reply