Friday, September 20, 2024
featured

वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें…

SI News Today

Valentine Day 2018: वेलेंटाइन डे प्यार का दिन है। इन दिन दो प्यार करने वाले एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन डे दुनिया भर में 14 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन युवाओं के बीच कुछ ज्यादा ही फेमस है। वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े दिनभर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और मस्ती करते हैं। इसके अलावा इस दिन कोई लड़का या लड़की किसी दूसरे लड़की या लड़के से उसके लिए अपने दिल में पल रहे प्यार का इजहार करता/करती है। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि सामने वाले शख्स के द्वारा उसका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाए। इसलिए उत्साह में आकर वेलेंटाइन डे पर अपने दिल की बात किसी से कहने से पहले जरूरी है कि आप कुछ बातें जान लें। हम आपको 7 ऐसी बातें बता रहे हैं जो वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते वक्त आपको पता होनी चाहिए।

1. प्यार की सच्चाई- वेलेंटाइन डे पर अपने दिल की बात कहने से पहले एक सवाल आपको खुद से कर लेना चाहिए। सवाल यह है कि क्या आप सच में उस शख्स से प्यार करते हैं। क्या आप उससे इतना प्यार करते हैं कि अपना पूरा जीवन उसके साथ बिता सकते हैं।

2. आपकी गंभीरता- कहा जाता है कि प्यार करना जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है उसे निभाना। इसलिए वेलेंटाइन डे पर प्यार में पड़ने से पहले आप अपनी गंभीरता को जांच लीजिए। आपको पता होना चाहिए कि आप सामने वाले शख्स को लेकर गंभीर हैं और उसे कभी धोखा नहीं देंगे।

3. परिवार का साथ- प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि आपका परिवार इसके लिए आपका साथ दे। इसलिए जरूरी है कि वेलेंटाइन डे पर किसी को अपना बनाने से पहले यह सोच लें कि आपका परिवार उस शख्स को स्वीकार करेगा या नहीं।

4. प्रपोज करने का समय- वेलेंटाइन डे पर किसी को प्रपोज करते करते वक्त समय का ख्याल रखा जाना जरूरी है। प्रपोज करने का समय ऐसा चुनें जिससे सामने वाले को किसी प्रकार की दिक्कत महसूस ना हो।

5. प्रपोज करने की जगह- किसी को प्रपोज करते समय जगह का ध्यान देना भी बहुत जरूरी होता है। आपकी जल्दबाजी से कहीं ऐसा ना हो कि जो बात बन सकती थी वह गलत जगह की वजह से बिगड़ गई।

6. आपका गिफ्ट- वेलेंटाइन डे पर प्रपोज करते समय आपका दिया जाने वाला गिफ्ट बहुत मायने रखता है। आपका दिया हुआ गिफ्ट सामने वाले शख्स को ढेर सारी यादें देने का काम करता है। इसलिए कोशिश करें कि आप उस शख्स को वही गिफ्ट दें जो उसे पसंद हो।

7. आपका लुक- किसी को प्रपोज करते समय इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि आपका लुक काफी आकर्षक हो। मालूम रहे कि गंदे लुक को कभी भी किसी के द्वारा भी पसंद नहीं किया जाता है।

SI News Today

Leave a Reply