विवाह करना और नहीं करना हर किसी का निजी फैसला होता है लेकिन वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 राशि के लोग हमेशा विवाह करने से बचना चाहते हैं। यदि संबंधों को अपना भी लें तो भविष्य में रिश्तों को लेकर असुरक्षा की भावना का शिकार होते हैं, इसी कारण ये लोग विवाह ना करके ही खुशहाल जीवन व्यतीत कर पाते हैं। मिथुन- इस राशि के लोगों का मन बहुत ही चंचल माना जाता है। इनका मूड हर 2 मिनट में बदल जाता है, इसी कारण से ये एक निर्णय पर लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं। मिथुन राशि के लोग अपनी कमी को बहुत अच्छे से जानते हैं जिस कारण से वो शादी जैसे फैसलों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। यदि ये किसी के साथ रिश्ते में भी होते हैं तो ये लोग जानते हैं कि कुछ समय बाद इनका मन बदल जाएगा इसलिए पहले किसी तरह के वादे नहीं करते हैं।
धनु- इस राशि की अधिकतर लड़कियां विवाह के बंधन से दूर रहना ही पसंद करती हैं। इसका एक मात्र कारण है कि ये अपनी आजादी को खोना नहीं चाहती हैं। धनु राशि की लड़कियां रिश्तों से ज्यादा करियर को महत्व देना पसंद करती हैं। इस राशि की लड़कियां अधिकतर खुद पर ही निर्भर होती हैं। इस राशि के लोग जीवन में उत्साह की चाहत रखते हैं यदि ये किसी के साथ विवाह कर लें तब भी ये दूसरे व्यक्ति से संबंध बनाने में हिचकिचाते नहीं हैं।
कुंभ- इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़े रहस्यमयी होते हैं। ये लोग अपनी बातें समझाने में असफल हो जाते हैं। जिस कारण से इनके रिश्ते में तनाव रहता है। विवाह करने के बाद तोड़ना इनके लिए मुश्किल हो जाए इसलिए ये विवाह और संबंधों से दूर रहना ही पंसद करते हैं। इस राशि की लड़कियों को हमेशा किसी खास के आने का इंतजार रहता है जो कभी पूरा नहीं हो पाता है।