Saturday, May 10, 2025
featured

रेंज रोवर से लेकर लेक्सस तक इन कारों का कलैक्शन है सलमान के पास…

SI News Today

सलमान खान कारों के शौकीन है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके पास हर तरह की कारों का कलैक्शन है। सलमान खान के पास दमदार एसयूवी लैंड रोवर रेंज रोवर। इतना ही नहीं सलमान के पास सडान कार भी है। उनके पास मर्सिडीज बैंज की एस क्लास कार है। एस क्लास अपनी लग्जरी के लिए जानी जाती है। सलमान खान के कार कलैक्शन में स्पीड मशीन ऑडी आरएस 7 भी शामिल है। यह ऑडी की लग्जरी स्पोर्ट्स कार है। यह कार 4 सेकेंड से भी कम समय में 100 की स्पीड पकड़ लेती है।

Audi RS7: सलमान खान ने इस कार को साल 2014 में डेब्यू के वक्त खरीदा था। उनके पास लाल रंग की ऑडी RS7 है। ये ऑडी A7 का स्पोर्ट वर्जन है, जो कुपे लाइक सेडान है। ये कार ए6 और ऑडी ए8 के बीच मौजूद है। ऑडी आरएस 7 में 4.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मौजूद है, जो 555बीएचपी की पावर देता है।

Land Rover Range Rover: सलमान खान को अक्सर लैंड रोवर रेंज रोवर (Land Rover) में देखा जाता है। यह उनकी सबसे पसंदीदा कारों में से एक है। उनके पास इस कार का पुराना वर्जन है। इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 2.12 करोड़ रुपए से लेकर 4.0 करोड़ रुपए तक है।

Toyoya Land cruiser: यह टोयोटा की सबसे पावरफुल कार है। इसमें 4.5 लीटर का V8 डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 265bHP की पावर देता है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीतम 1.35 करोड़ रुपए है। हालांकि काफी लंबे समय से सलमान खान इस कार के साथ नजर नहीं आए हैं।

Mercedes Benz GL Class: सलमान के पास मर्सिडीज की ये एसयूवी कार भी है। यह मर्सिडीज की बड़ी एसयूवी है। सलमान को कई बार इस कार को खुद ड्राइव करते हुए देखा गया है। इस कार में 3.0 लीटर का वी 6 इंजन है, जो 362 बीएचपी की ताकत और 520 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसके अलावा सलमान के कार कलेक्शन में लेक्सस एलएक्स 470 मर्सिडीज बेंज एस क्लास, ऑडी A8L, BMW X6, BMW M3 और BMW M5 कार मौजूद है।

SI News Today

Leave a Reply