Friday, May 9, 2025
featured

गर्भधारण के कितने दिनों बाद दिखने लगते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण, जानिए यहाँ…

SI News Today

ज्यादातर गर्भवती महिलाओं का यह सवाल होता है कि उनमें गर्भधारण का लक्षण महसूस होना कब शुरू होगा? अलग-अलग शारीरिक संरचना वाले लोगों के लिए यह यह अंतराल अलग-अलग होता है। हर शरीर की बनावट अलग-अलग होती है। ऐसे में गर्भधारण के लक्षण दिखने का कोई निश्चित वक्त नहीं होता। आपको प्रेग्नेंसी के लक्षण गर्भधारण के एक दिन बाद भी दिख सकते हैं या 1-2 महीनों के बाद भी दिख सकते हैं। गर्भधारण के दौरान जब अंडा निषेचित होता है तो शरीर ह्यूमन कोरियोनिक नॉनाडोट्रोपिन नाम का हार्मोन उत्पादित करना शुरू कर देता है। यह कंसीव करने के 10-15 दिन बाद बनना शुरू होता है। कंसीव करने के ग्यारहवें सप्ताह के दौरान यह एचसीजी हार्मोन का उत्पादन रुक जाता है और तभी से महिलाओं में गर्भावस्था के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

क्या दिखते हैं लक्षण – हर महिला के शरीर और सेहत के हिसाब से गर्भावस्था के लक्षण दिखाई पड़ते हैं। कई बार बहुत सी महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रेग्नेंसी के लक्षण मान लेती हैं। गर्भधारण के बाद महिलाओं में कुछ खास तरह के लक्षण दिखाई पड़ते हैं। इनमें पीरियड्स मिस होना, सिरदर्द, मॉर्निंग सिकनेस, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और अचानक थकान महसूस करना शामिल हैं।

लक्षण दिखने पर क्या करें – गर्भधारण के तीन महीने बाद से प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। लेकिन अगर तीन महीने बाद भी यह लक्षण न दिखें तो परेशानी वाली बात हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। गर्भधारण के बाद मूड स्विंग की समस्या भी होती है। इसमें आपको अपनी पसंदीदा चीजें भी अच्छी नहीं लगतीं। मीठा, जंक फूड जैसी चीजें खाने का मन हो सकता है। यह सब आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से होता है। ऐसे में आप अपने घर के किसी ऐसे महिला सदस्य से सलाह ले सकती हैं जो पहले इन अनुभवों से गुजर चुकी हो। ऐसे में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती।

SI News Today

Leave a Reply