Friday, September 20, 2024
featured

नेहा धूपिया की नजदीकियां इस दिग्गज क्रिकेटर के बेटे से बढ़ी, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अंगद बेदी के साथ काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में ‘तुम्हारी सुलु’ एक्ट्रेस नेहा को अंगद बेदी के साथ मुंबई के बांद्रा ईटरी में देखा गया। इस दौरान अंगद नेहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी बहुत ही तहजीब के साथ नेहा को कार की तरफ ले जाते हुए दिखे। माना जा रहा है कि नेहा धूपिया और अंगद एक-दूसरे को इन दिनों डेट कर रहे हैं।

दरअसल, बांद्रा के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में अंगद और नेहा को लंच पर साथ जाते देखा गया। नेहा इस दौरान कैजुअल ड्रेस में नजर आईं। नेहा ने रेड लॉन्ग टॉप और ब्लू जींस पहनी हुई थी। वहीं, अंगद ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी थी। इससे पहले भी अंगद बेदी और नेहा धूपिया को सार्वजनिक तौर पर साथ में देखा गया है। दोनों एक्टर्स को क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के रिसेप्शन पर भी देखा गया था।

सागरिका और जहीर के रिसेप्शन में अंगद और नेहा ने जमकर मस्ती की थी। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें नेहा धूपिया अंगद के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नेहा ने ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है, वहीं अंगद ब्लेजर में नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स पार्टी में डांस फ्लोर पर जम कर डांस करते दिख रहे हैं। अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था।

SI News Today

Leave a Reply