Saturday, May 10, 2025
featured

‘भाबीजी’ के बाद अब ‘नागिन’ बनीं शिल्पा शिंदे, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

कलर्स चैनल का रिएलिटी शो बिग बॉस अब अपने फिनाले से कुछ घंटे दूर है। अब शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा शो के फाइनलिस्ट के रूप में मौजूद हैं। शो में आखिर तक आ चुके ये चारों कंटेस्टेंट दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं और इनमें से कोई भी शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुका है। इस शो में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच का लड़ाई झगड़ा काफी पॉपुलर रहा है। शिल्पा शो के आखिरी टास्क में विकास के कहने पर अपने हिट शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के उनके किरदार में ‘अंगूरी भाभी’ के लुक में भी नजर आई थीं। अब वही शिल्पा नागिन बनने जा रही हैं।

बिग बॉस में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता शुरुआत से ही काफी चर्चा में रहे हैं। पहले जहां ये दोनों एक दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आते थे। वहीं शो के आखिर में दोनों एक दूसरे से काफी बात करते दिखे। लेकिन अब इसके ग्रांड फिनाले में शिल्पा विकास से दुश्मनी करती दिखाई देंगी। दरअसल ये कोई असली दुश्मनी नहीं है। ये दोनों शो के ग्रांड फिनाले में दुश्मन के रूप में नजर आएंगे। फिनाले में शिल्पा विकास के साथ परफॉर्म करती दिखाई देंगी।

सोशल मीडिया पर दोनों की ये परफॉर्मेंस काफी छाई हुई है। फिनाले में दोनों नागिन के गाने पर एक साथ नाचते नजर आने वाले हैं। इसमें शिल्पा ऑफ वाइट कलर के लहंगे में विकास के इर्द-गिर्द नागिन के रूप में डांस करती दिख रही हैं। इसके बीच में शिल्पा का फेमस डायलॉग ‘बन गया कुत्ता’ भी शामिल किया गया है। इसे उन्होंने विकास के लिए शो के दौरान बोला था। इस शो में दोनों के बीच की नोंकझोक दर्शकों को बेहद पसंद आई। इन दोनों के बीच ही शो को जीतने की रेस देखी जा रही है। आज फिनाले में पता चल जाएगा कि इस शो की ट्रॉफी किसके नाम होती है।

SI News Today

Leave a Reply