Saturday, May 10, 2025
featured

सोनम और अर्जुन कपूर कजिन मोहित मारवाह की शादी में डांस करते आए नजर…

SI News Today

एक्टर मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला यूएई में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खास मौके पर मोहित के कजिन और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जम कर डांस किया। वहीं अर्जुन के अलावा इस शादी में सोनम कपूर, रेहा कपूर, अनिल कपूर, शनाया, अंशुला और हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। इसके अलावा मोहित और अंतरा की शादी में करण जौहर, श्वेता बच्चन, अथिया शेट्टी, अधर जैन, सीमा खान भी मौजूद रहे। तो वहीं इस शादी में श्रीदेवी अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आईं।

श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर के साथ इस शादी में एंज्वॉय करती दिखीं। अपनी शादी में मोहित ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं अंतरा ने गोल्डन क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस खास मौके पर कजिन अर्जुन कपूर के साथ मोहित और पत्नी अंतरा ने भी जम कर डांस किया। इसके चलते कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें अर्जुन कपूर भाई की शादी में कई जगह जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। बारात में अर्जुन कपूर ‘बलम पिचकारी’ और भाई-भाभी के साथ स्टेज पर ‘तेनु सूट सूट करदा’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।

बता दें, मोहित मारवाह अब तक कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फग्ली’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म को अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया था। मोहित इसके बाद फिल्म ‘राग देश’ में भी नजर आए थे। वहीं मोहित की पत्नी अंतरा सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट हैं। वह मनीष मल्होत्रा के साथ काम करती हैं।

SI News Today

Leave a Reply