Sunday, May 11, 2025
featured

सोनम कपूर की डेस्टिनेशन वेडिंग का आइडिया हुआ कैंसिल, जानिए वजह…

SI News Today

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनम जल्द ही बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कुछ समय पहले अफवाह थी कि सोनम कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली हैं। स्विट्जरलैंड और लंदन जैसे स्थान उनकी फेवरेट लिस्ट में शामिल थे। पहले सोनम की शादी का कार्यक्रम लंदन में आयोजित होने की खबरें आईं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर की शादी मुंबई में होगी।

बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सोनम कपूर की शादी लंदन में ही होने वाली थी। यह अंतिम फैसला था। लेकिन सोनम कपूर की दादी के कारण परिवार को अपना फैसला बदलना पड़ा। सोनम कपूर की दादी इतनी दूर यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। परिवार के लिए जगह से ज्यादा उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है। मुंबई में आना रिश्तेदारों के लिए भी आसान होगा, क्योंकि ज्यादातर मेहमान दिल्ली या मुंबई में ही रहते हैं।

हालांकि, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अभी तक शादी की डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मई के पहले हफ्ते में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 6 मई की भी तारीख हो सकती है। कपूर परिवार में कोरियोग्राफर फराह खान के साथ संगीत की रिहर्सल की शुरुआत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर की मां सुनीता और पिता अनिल कपूर भी संगीत में स्पेशल एक्ट करते हुए नजर आएंगे। सोनम कपूर के कजिन और परिवार के बाकी सदस्य प्री-वेंडिग प्रोग्राम में भी शामिल होंगे और सोनम कपूर के सुपरहिट गानों ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसे गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आएंगे। सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ इस साल 1 जून को रिलीज होगी। इसके पहले सोनम कपूर को अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पैडमैन’ में देखा गया था।

SI News Today

Leave a Reply