Friday, April 18, 2025
featured

हर दिन अलग-अलग वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं टाइगर श्रॉफ…

SI News Today

बागी 2 में टाइगर श्रॉफ एक सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। ऐसी खबर है कि उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए 5 किलो वजन बढ़ाया है। टाइगर इस दौरान लगातार अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में अपने किरदार को शानदार लुक देने के लिए टाइगर ने क्या वर्कआउट और डाइट प्लान फॉलो किया था।

टाइगर श्रॉफ का वर्कआउट प्लान – टाइगर ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने मार्शल आर्ट भी सीखा है। इसके अलावा वह हर रोज जिम में वर्कआउट भी करते हैं। टाइगर का वर्कआउट प्लान हफ्ते के सात दिनों में अलग-अलग होता है। सोमवार को वह 85 किलो वजन के साथ पुल-अप्स और पुल डाउन का अभ्यास करते हैं। इसके अलावा पीठ के वर्कआउट के लिए वह वन-आर्म डंबल रोल्स (100 kg) की प्रैक्टिस करते हैं। मंगलवार का दिन चेस्ट वर्कआउट के लिए होता है। इसमें फ्लैट बेंच, इनक्लाइन बेंच, डंबल प्रेस जैसे एक्सरसाइजेज शामिल हैं। बुधवार को वह पैरों के लिए एक्सरसाइज करते हैं। इसके लिए वह स्क्वाट्स, हैमस्ट्रिंग्स, स्टेप-अप्स और बेयरबॉल्स का अभ्यास करते हैं।

बाहों के लिए लिए टाइगर वृहस्पतिवार को एक्सरसाइज करते हैं। इस दिन वह ओलंपिक बेयरबेल कर्ल्स, डंबल कर्ल्स, रिवर्स कर्ल्स, क्लोज कर्ल्स, क्लोज ग्रिप बेयरबेल्स, प्रेस डाउन्स और स्कल क्रैशर्स का अभ्यास करते हैं। टाइगर कंधों के लिए शुक्रवार को वर्कआउट करते हैं। इसमें नी एंड शोल्डर प्रेस, मिलिट्री प्रेस, डंबल्स का इस्तेमाल करते हुए लेटरल रेजिंग आदि एक्सरसाइज शामिल होते हैं। शनिवार को वह डेड लिफ्ट्स, स्क्वाट्स, पुशअप्स जैसे वर्कआउट करते हैं। एब्स के वर्कआउट के लिए रविवार का दिन निश्चित होता है। इसके लिए टाइगर क्रंचेज, हैंगिंग रिवर्स क्रंचेज, वजनदार रिवर्स क्रंचेज जैसे वर्कआउट करते हैं।

टाइगर का डाइट प्लान – टाइगर स्मोक और ड्रिंक नहीं करते हैं। वह पूरी तरह से नॉन-वेजिटेरियन हैं और उनकी डाइट में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होती है। वह नियमित रूप से अंडे, चिकन और अनाज का सेवन करते हैं। नाश्ते नें टाइगर 8 एग व्हाइट्स ओटमील के साथ लेते हैं। लंच से पहले स्नैक्स में वह ड्राइ फ्रूट्स और प्रोटीन शेक लेते हैं। उनके लंच में ब्राउन राइस, चिकन और उबली हुई सब्जियां शामिल होती हैं।डिनर में वह मछली और ब्रोकली का सेवन करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply