विदेशी मॉडल यूलिया वंतूर अक्सर अपने रिलेशिनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यूलिया को सलमान खान का करीबी दोस्त माना जाता है। यूलिया को सलमान खान के फैमिली फंक्शन में भी देखा जा चुका है। यूलिया वंतूर ने हरजाई ने डेब्यू किया है। ‘हरजाई’ को लेकर यूलिया ने सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में यूलिया एक टीवी शो का हिस्सा बनीं थी। शो के सेट पर यूलिया ने जमकर मस्ती की। शो के होस्ट जय भानुशाली के साथ भी वह मस्ती करते हुए नजर आईं। शो के सेट पर यूलिया ने अपने लिए दूल्हा भी चुना। यूलिया वंतूर टीवी शो का हिस्सा बनने के बाद सुर्खियों में हैं। हाल ही में यूलिया वंतूर और मनीश पॉल ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ के सेट पर एक खास एपिसोड के लिए पहुंचे थे।
शो के होस्ट जय भानुशाली ने यूलिया को मंच पर बुलाया और सवाल किया, ”वह रोमानिया में अपने लिए लड़का तलाश रही हैं या फिर भारत में।” इस सवाल का जवाब देते हुए यूलिया ने कहा, वह इस समय भारत में हैं तो वह भारत में ही लड़का तलाश रही हैं। इसके बाद होस्ट जय ने पूछा, ”वह किस तरह के लड़के से शादी करना चाहती हैं।” यूलिया ने जवाब दिया, ”उन्हें एक ऐसे इंसान की तलाश है जिसकी दाढ़ी बड़ी हो।” इसके बाद जय ने शो के से पर ही तीन कट आउट्स का इंतजाम किया।
जय ने सलमान खान, रणवीर सिंह और रणवीर कपूर के कट आउट्स को लाइन से लगा दिया और खुद जय चौथे नंबर पर खड़े हो गए। यूलिया के लिए जयमाला का भी शो के सेट पर इंतजाम किया गया था। यूलिया ने सलमान खान, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को रिजेक्ट करते हुए होस्ट जय भानुशाली के गले में जयमाला डाल दी।