Monday, April 14, 2025
featuredदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:PM मोदी ने दी महिला दिवस की बधाई, कहा-नारी शक्ति को सलाम

SI News Today

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने नारी शक्ति को सेल्यूट अपने ट्वीट के जरिए किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह नारी शक्ति की निष्ठा और दृढ़ संकल्प की ताकत को सलाम करते हैं। साथ ही पीएम ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि भारत सरकार महिलाओं की सुविधा और उनके आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता के लिए कई कदम उठा रही है। वहीं प्रधानमंत्री ने ट्वीटकर यह जानकारी भी दी कि आज वह गांधीनगर में महिला सरपचों की एक सभा को संबोधित भी करेंगे। गांधीनगर में आज देशभर की महिला सरपंच इस सभा में हिस्सा लेने पहुंचेगी। सभा केंद्र सरकार और ग्रामीण विकास विभाग (गुजरात) द्वारा आयोजित कराया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply