डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़े राज खुलने शुरू हो गए हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद बलात्कारी राम रहीम के सिरसा डेरे की तलाशी ली गई। जहां पुलिस को तीन हजार जोड़ी महंगे डिजाइनर कपड़े, पंद्रह सौ जूते, लग्जरी गाड़ियां और नकदी मिली है। राम रहीम ने गुफा को अय्याशी की जगह बनाया था। पुलिस को यहां अय्याशी का काफी सामान मिला है। पुलिस ने पहले दिन बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया लेकिन ये पूरा नहीं हो पाया। हालांकि पहले दिन डेरे से जो सच्चाई सामने आई है वो बलात्कारी राम रहीम का असली चेहरा दिखाने के लिए काफी है। तलाशी अभियान में वॉर्डरोब भी मिला है जिसमें हर तरफ चमचमाती अलमारियां हैं। इन्हीं अलमारियों में तीन हजार जोड़ी डिजायनर कपड़े मिले हैं। ये वहीं कपड़ें हैं जिन्हें पहनकर वो भक्तों के सामने जाता था या फिल्मों में शूटिंग करता था। खबर है कि एक जोड़ी सूट की कीमत लाखों रुपए हो सकती है। जिन्हें बालात्कारी रोज भी पहने तो आठ साल में किसी सूट का नंबर दोबारा आएगा। तलाशी अभियान में पुलिस को करीब पंद्रह सौ जोड़ी जूते भी मिले हैं। यानी रोजाना एक जोड़ी जूता पहना जाए तो अगले का नंबर चार साल बाद आएगा।
सूत्रों के अनुसार वॉर्डरोब के सामान की कीमत से 25-50 करोड़ रुपए तक हो सकती है। सादगी से रहने का दावा करने वाले राम रहीम का बैड किसी फाइव स्टार कमरे के बैड से भी ज्यादा आलीशान है। जहां मखमली गद्दे और स्टाइल का पूरा ख्याल रखा गया है। गुफा में महंगी और फैंसी कुर्सियां भी हैं। ऐशो आराम का पूरा सामान यहां मौजूद है। ऐसा सिर्फ गुफा मिला है। पूरा डेरा करीब आठ सौ एकड़ में फैला है। वहीं तलाशी अभियान में पुलिस को राम रहीम की गुफा से हार्ड डिस्क, कैश, महंगे जूते और कपड़े, बेशकीमती अंगूठियां, मालाएं और कुछ दवाएं मिली हैं। इसके अलावा दो नाबालिग बच्चों को भी रिहा कराया गया। हालांकि बाद में कहा गया कि ये बच्चें लोकल के ही रहने वाले है। जानकारी के लिए बता दें राम रहीम को दो महिलाओं से बलात्कार करने का दोषी साबित होने के बाद उसे बीस साल की सजा दी गई है।