Saturday, February 22, 2025
featuredदेश

दलित प्रेमी जोड़े को न्यूड कर पूरे गांव में घुमाया

SI News Today

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक युवती को न्यूड करके उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। पहले लड़की को लड़के के कंधे पर बैठने पर मजबूर किया जाता है, फिर लड़के को लड़की के कंधे पर बैठाया जाता है। कुछ लोग इन्हें मार रहे हैं तो कुछ लोग चिल्ला रहे हैं वहीं कुछ लोग इस अमानवीय कृत का वीडियो भी बना रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर गुजरात का बताया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि गुजरात में दलितों को नंगा करके घुमाया गया। वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग ते ये बी लिख रहे हैं कि अगर ऐसे जुल्म पर दलित हथियार ना उठाएं तो क्या करें। कुछ लोग इसे हिंदुत्व का साइड इपेक्ट बता रहे हैं। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में गुजरात का बता कर इस वीडियो को सेयर करनेवालों की कमी नहीं है। हालांकि इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है।

ये वीडियो जिसे गुजरात में दलितों पर अत्याचार का बता कर वायरल किया जा रहा है वो थोड़ा पुराना है। ये वीडियो गुजरात का है भी नहीं। वीडियो राजस्थान के बांसवाड़ा का है। 19 अप्रैल 2017 को यहां के शंभूपुरा गांव में एक प्रेमी युगल को निर्वस्त्र कर के गांव में घुमाया गया था और उन्हें पीटा भी गया था। वीडियो वायरल होते हुए स्तानीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा और फिर इस मामले में 18 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

ये प्रेमी जोड़ा आदिवासी समाज से आते थे और गुजरात में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे, जहां इन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ और इन्होंने शादी करने का मन बना लिया। दोनों भाग गए। कुछ ही दिन बाद गांव वाले इन्हें ढूंढ कर वापस गांव ले आए। दोनों को पूरे गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने का फरमान भी गंव वालों ने सुना दिया। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

SI News Today

Leave a Reply