Thursday, April 17, 2025
featuredदेशमहाराष्ट्र

अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को दुआओं की है जरूरत

SI News Today

Dilip Kumar admitted in Hospital, needs Prayer.

        

दिलीप कुमार बहुत लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और बीच-बीच में उनकी सेहत में काफी सुधार भी होता रहा है। जहां पिछली बार तबियत ख़राब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती थे वहीं एक बार फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्व‍िटर अकाउंट से उनके हेल्थ की जानकारी दी गई है।

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1037289605215739904

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दिलीप कुमार के ऑपिशियल ट्विट्र अकाउंट के जरिये बताया गया है कि वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। और सीने में दर्द व चेस्ट में इंफेक्शन है जिसके कारण वह वह कुछ भी अच्छा फील नही कर रहे हैं। जिसके आगे कही हया है कि उनको बेहतर होने के लिए आप सभी का साथ व दुआ चाहिए।

दरअसल लीलावती अस्पताल के चिकित्सक दिलीप कुमार के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। 95 वर्ष के दिलीप कुमार काफी वृद्ध हो चुके हैं।  सार्वजनिक मौकों पर नजर नहीं आने वाले दिलीप कुमार अब अपने घर में ही रहते हैं।  आपको बता दे कि दिलीप कुमार की देखरेख उनकी पत्नी सायरा बानो करती हैं।  वहीं पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कई दिग्गज दिलीप कुमार के घर जाकर उनकी सेहत की जानकारी लेते रहें हैं।

बता दे कि पेशावर शहर में 11 दिसंबर, 1922 को जन्म लेने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में फिल्‍म ज्‍वार भाटा से अपना डेब्‍यू किया था। इन्होंने क्रांति, मुगल ए आजम, देवदास, गंगा जमुना, मधुमती, नया दौर, कोहिनूर, राम और श्‍याम, आजाद, सौदागार आदि प्रमुख फिल्‍में की हैं। इतना ही नही उन्‍हें पाकिस्‍तान के सर्वोच्‍च सम्‍मान निशान-ए- इम्‍त‍ियाज से नवाजा जा चुका है।

SI News Today

Leave a Reply