In the name of getting a job, Gangrape with the girl in Panchkula.
#Morni #Panchkula #Chandigarh #Haryana #Gangrape #HaryanaHorror #HaryanaPolice #SpecialInvestigationTeam
हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है, जिस देश में महिलाओं को देवी सामान माना जाता है, उस देश में आये दिन उसी देवी को रोज अपमान झेलना पड़ता है। उसके साथ बलात्कार जैसा घिनौना कुकर्म किया जाता है। हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के लवली गेस्ट हाऊस में एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुयी कि अच्छे अच्छों की रूह काँप जाय। यहां एक 22 साल की महिला को सन्नी नाम का एक व्यक्ति रेस्ट हाउस में काम करने के बहाने घर से लेकर गया था। वहां 4 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ करीब 40 लोगों ने कई बार बलात्कार किया। आरोप है कि रोजाना महिला को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया जाता था और फिर 9 से 10 व्यक्ति उससे सामूहिक दुष्कर्म करते थे। महिला किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर 4 दिन बाद अपने पति के पास पहुंची।
महिला का आरोप है कि पहले उसने पंचकूला पुलिस से मामले में मदद मांगी लेकिन वहां की पुलिस से मदद ना मिलने के बाद वह चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ में मामला दर्ज कर पंचकूला पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पंचकूला पुलिस के चार कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिय गया है। महिला के अनुसार 4 दिन में उसके साथ करीब 40 लोगों ने दुष्कर्म किया है।
महिला के अनुसार 15 से 18 जुलाई तक उससे रोजाना अलग-अलग लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसने कुछ आरोपितों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह पुलिस वाले हैं। कभी 10, तो कभी 11 लोग सामूहिक दुष्कर्म करते थे। 18 जुलाई को महिला ने अपने पति को फोन पर कहा कि वह बहुत तंग है और यहां नहीं रुकना चाहती। महिला बस से पंचकूला पहुंची, जहां से उसका पति उसे महिला पुलिस थाने ले गया। लेकिन, वहां पर पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई और उसे मनीमाजरा भेज दिया गया। युवती ने मनीमाजरा पुलिस को पूरी घटना बताई। चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज करके लवली रिजॉर्ट के मालिक एवं मैनेजर को गिरफ्तार कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया।
महिला और उसके पति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सन्नी नाम का एक व्यक्ति महिला को रेस्ट हाउस में काम करने के बहाने घर से लेकर गया था। यहां पर महिला को चार दिन तक नशे की हालत में बंधक बनाकर रखा गया। वहां हर रोज दर्जन भर लोग महिला से रेप करते रहे। महिला के पति के अनुसार उसकी पत्नी से जब उसकी बात सही ढंग से नहीं हो रही थी तो उसको शक हुआ। जब पति ने रेस्ट हाउस मालिक से बात की तो उसको भी धमकी दी गई। इसके बाद महिला को बस में बैठाकर पंचकूला भेज दिया गया। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले हरियाणा की पंचकूला पुलिस से मदद मांगी मगर पंचकूला पुलिस के मदद ना करने पर उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करवाया।
पंचकूला में केस ट्रांसफर होते ही पुलिस कमिश्नर चारु बाली ने तीन पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए एसीपी अंशु सिंगला की अगुवाई एसआइटी बना दी। पुलिस ने रेस्ट हाउस से DVR भी कब्जे में ली है जिसके आधार पर मामले की पूरी सच्चाई का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। लापरवाही बरतने के मामले में पंचकूला पुलिस की एक महिला ASI और मोरनी पुलिस चौकी के इंचार्ज मांगे राम सहित कुल 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। इस मामले में पंचकूला पुलिस अधिकारी अंशु शुक्ला की अध्यक्षता में SIT का गठन करके मामले की जांच तेज कर दी है।