Long Distance Marriage: Something like this Love Story of this Bollywood Singer.
#BollywoodNews #AlkaYagnik #NeerajKapoor #LongDistanceMarriage #LivingSeparately
जैसे-जैसे वक्त बदलता गया वैसे-वैसे इंसान भी बदलते गए और फिर रिश्ते व उनकी अहमियत भी बदल गई। आज के दौर में तो शादी-विवाह की खबरें कम और तलाक की ज्यादा आती हैं। बड़े बुजिर्गों का कहना भी कुछ गलत नही है कि किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए सामंजस्य बनाना पड़ता है और धैर्य व परिपक्वता की भी बहुत जरूरत होती है। कई बार समझौते भी करने पड़ते हैं। दरअसल दोस्तों हमारे सेलेब वर्ल्ड में भी एक कपल कुछ ऐसा ही है जिनकी प्रेम कहानी को जानने के लिए हर कोई बेताब रहता है। हम आपको बता दे कि ये जोड़ी कोई और नही बल्कि अलका याग्निक और नीरज कपूर की है। तो आइये हम बताते हैं आज आपको इनकी प्रेम कहानी के बार में जो आज भी दूर होकर भी पास हैं।
जैसी कि आप सभी जानते हैं कि प्यार की दुनिया में सबसे कठिन है लंबी दूरी के रिश्तों को चलाना और उसे निभाना। सबसे दिलचस्पभरी बात तो ये है कि अलका याग्निक और नीरज बीते 25 वर्षों से लॉन्ग डिस्टेंस मैरेज को ना सिर्फ निभा रहे हैं, बल्कि सेलिब्रेट भी कर रहे हैं। हां वो बात और है कि इनके रिश्तों में परेशानियां भी आई और 4-5 साल तक दोनों एक दूसरे से अलग भी रहे। पर फिर भी उन्हें ये एहसास हो गया था कि उनका प्यार का ये धागा उन्हें जुदा नहीं होने देगा। क्या आप जानते हैं कि 14 साल की उम्र से ही गाना गाने वाली व 90 के दशक में सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाली अलका याग्निक 2000 से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं। उनकी आवाज में आज भी गजब की मिठास है और उसी मिठास के दीवाने हुए थे नीरज कपूर। 1986 में दिल्ली में दोनो ने एक दूसरे से मुलाकात की थी।
दरअसल नीरज शिलॉन्ग बेस्डी बिजनेसमैन हैं। बता दे कि जब अलका अपनी माताजी के साथ दिल्ली ट्रेन से गई थी तो नीरज उनकी मां के दोस्त के भतीजे थे। जिसके चलते नीरज स्टेशन पर दोनों को रिसीव करने पहुंचे थे। और तभी पहली बार मुलाकात हुई अलका और नीरज की। हालांकि इसके बाद अलका और नीरज लगातार एक-दूसरे के टच रहे। वहीं काम के सिलसिले में नीरज मुंबई भी आए और उन्होंने अलका के घर पर ही उनसे मुलाकात की। लगभग छह महीने तक दोनो एक दूसरे के साथ दोस्ती में रहे। और उसके बाद दोनों ने इस दोस्ती के रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। जहां दो सालों तक दोस्ती व रोमांस के बाद नीरज और अलका रिश्तों में कमिटमेंट के स्तर पर पहुंचे। वहीं 1988 में अलका अपने गीत एक दो तीन से सुपरहिट हो गई। जिसके पश्चात दोनों ने उसी साल ही अपने परिवार वालों से रिश्ते की बात करने की सोची। दोनों के परिवारवालों की बात बस एक ही मामले में अटक जाती थी और वो थी दोनों का करियर। अपने अलग-अलग करियर के कारण दोनों को अलग रहना पड़ता। जिसके कारण दोनो के पैरेंट्स ने उन्हें समझाया कि ऐसे रिश्तों में आगे चलकर भविष्ये में समस्याएं आएंगी।
गौरतलब है कि दोनो ही अपने फैसले पर टिके रहे और अंत में जाके अलका और नीरज अपने-अपने परिवार वालों को समझाने में कामयाब हो गए। लिहाजा 1989 में दोनों ने शादी कर ली। जिसके बाद अलका पहले के जैसे मुंबई में रहने लगीं और नीरज शिलॉन्ग में। जिस साल शादी हुई उसी साल दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम सायशा है और फिर बेटी शायसा भी मां अलका के साथ रहने लगी। जहां एक तरफ जिंदगी के इस लंबे सफर में अलका का ज्यादातर समय एक सिंगल मदर की तरह बीता। वहीं वो अपने करियर के कारण मुंबई भी न छोड़ सकी। अलका नीरज की बड़ी सराहना करती हैं कि उन्होंने उनके करियर को अहमियत दी और नीरज समय-समय पर मुंबई आते रहते। साथ ही अलका भी वर्ष में एक महीने के लिए शिलॉन्ग जाकर ससुराल वालों के साथ रहती थीं।
वहीं जहां एक तरफ अलका कहती हैं नीरज ने मुंबई में भी बिजनेस शुरू करने प्रयास किए थे पर वो एक साधारण शहर के लड़के हैं जिसके चलते मुंबई में उनके बहुत सारे पैसे डूब गए। जिसके कारण अलका ने उनसे कहा कि वह शिलॉन्ग में ही अपने बिजनेस को बढ़ाएं। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि अलका ने स्वयं कहा था कि उन दोनो के बीच हमेशा से एक जरूरी बेसिक बॉन्डिंग रही। जिसके कारण वो साथ बैठे और उन्होंने रिश्तें की जरूरतों व प्राथमिकताओं पर एक बार फिर से बात की। इसी के आगे अलका ने ये भी कहा था कि वो ये नहीं कहती कि उन्होंने अपने पति से अलग रहने के बाद वो दूसरे लोगों के प्रति आकर्षित हुई। पर उन्होंने कभी अपनी सीमाओं को नहीं लांघा।