On marrying a 43-year MLA, bride run away with her boyfriend
तमिलनाडु में एक विधायक की शादी एक एमसीए ग्रेजुएट लड़की से तय हुई थी। जहां विधायक 43 वर्ष की आयु का है वहीं लड़की की आयु 23 वर्ष है। विधायक व लड़की के घरों में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल ही रही थी कि लड़की अचानक भाग गई। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एक लड़के से प्यार करती थी।
दरअसल यह पूरा मामला तमिलनाडु का है। जहां के एक विधायक की शादी एक एमसीए ग्रेजुएट लड़की से 8 दिन बाद होनी थी, जिसकी तैयारियां चल ही रहीं थी कि अचानक दुल्हन के गायब होने की वजह से विधायक ने शादी कैंसिल कर दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मंदिर में होने वाली इस शादी में सीएम भी आने वाले थे। खबरों के मुताबिक पता चला है कि दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ शनिवार को भाग गई थी। दरअसल लड़की ने अपने घरवालों से कहा कि वह अपनी बहन के घर के जा रही है पर वो वहां नही पहुंची। जिस वजह से ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि विधायक की उम्र ज्यादा होने की वजह से लड़की घर छोड़कर भाग गई।
वहीं दुल्हन की मां ने पुलिस स्टेशन में बेटी के गायब होने का मामला दर्ज करा दिया है जिस पर पुलिस को शक है कि लड़की लड़के के साथ भागी है।