The 6-day strike can go to the staff of this bank.
#SAVE #IDBI #IDBIStrike #idbibankstrike #LIC #UFBU #AIBOC #AIBEA #AIIDBIOA #AIIDBIEA
IDBI बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा, ‘बैंक को अधिकारियों के एक तबके से नोटिस मिला है। नोटिस में 16 जुलाई 2018 से 21 जुलाई 2018 तक हड़ताल पर जाने की बात कही गई है।’ IDBI बैंक के अधिकारियों ने LIC की तरफ से बैंक के प्रस्तावित अधिग्रहण और वेतन संबंधी मुद्दों की मांग को लेकर कर्मचारी 6 दिनों की हड़ताल पर जा सकते हैं।
IDBI बैंक कर्मचारियों की वेतन समीक्षा नवंबर 2012 से लंबित है। उन्होंने पिछले साल हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी लेकिन बाद में प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद इसे वापस ले लिया गया। बीमा नियामक इरडा से मंजूरी मिलने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी LIC कर्ज में डूबे IDBI बैंक में 51% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रही है। All India IDBI Officers Association ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के सामने अपनी बात रखते हुए 51% हिस्सेदारी LIC को बेचे जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था।
LIC IDBI बैंक की संपत्ति और कर्ज की स्थिति की जानकारी जुटा रही है। ये भी हो सकता है कि LIC IDBI बैंक के 43% शेयर 10 हजार 500 करोड़ रुपये में खरीद सकती है। फिलहाल LIC के पास IDBI बैंक के 8% शेयर हैं।उनका कहना था कि इस हिस्सेदारी बिक्री को बैंक के निजीकरण के समान समझा जाएगा।
इससे पहले वेतन में 2% से ज्यादा वृद्धि करने की मांग को लेकर 30 और 31 मई को United Forum Of Banking Union (UFBU) के आह्वान पर 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे और भारतीय बैंक संघ (IBA) की तरफ से वेतन में महज 2% बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध में 2 दिन की हड़ताल की थी।