ब्युरो S.I.न्यूज़ टुडे-(पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह): गोण्डा जिले मे तरबगंज तहसील के सबसे विवादित क्षेत्र सोनौली मोहम्मदपुर में S.I.न्यूज़ टूडे और ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बाद जिलाप्रशासन ने अब जाकर सनौली मोहम्मदपुर क्षेत्र की भी सुधि ली। बतातें चलें कि सोनौली मोहम्मदपुर में S.I.न्यूज़ टूडे गोण्डा ब्यूरो द्वारा अवैध बालू खनन व खनन माफियाओं के खिलाफ चलायी जा रही मुहीम के परिणामस्वरूप बीते रविवार को खनन माफियाओं के हिमायती ADM गोण्डा खुद खनन निरीक्षण को पहुंचे। जांच के दौरान ADM गोण्डा सीधे खनन क्षेत्र पहुँचे और वहां पर R.R.B कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि और खनन माफिया देवेंद्र सिंह उर्फ राजू के लोगों के द्वारा किये गए नाश्ते के इंतज़ाम का भरपूर लुत्फ उठाते दिखे। और वहीं पर जब सोनौली मोहम्मदपुर के रघ्घूबैस पुरवा ग्राम के निवासी राजू सिंह पुत्र मल्हू सिंह ने जब ADM गोण्डा से बात कर अवैध बालू खनन की सही स्थिति बताने का प्रयास किया तब खनन माफियाओं के द्वारा खिलाई गयी बालू शाही के नशे में चूर ADM गोण्डा उनको डांट कर उनकी बात को अनसुना करके वापस लौट गए। वहीं अभी कुछ दिनों पहले सनौली मोहम्मदपुर के ही निवासी पवन सिंह पुत्र महेस्वर सिंह ने भी अवैध बालू खनन के खिलाफ शिकायत्पात्र जिलाप्रशासन को सौंपा जिसमे उन्होंने R.R.B कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि मृनेन्द्र मिश्रा पर गाटा संख्या 972,973,974,975 आदि में मानक से अधिक अवैध बालू खनन का आरोप लगाया है। और वहीं इस्माइलपुर में भोला सिंह पुत्र खाकी सिंह द्वारा गाटा संख्या 1845 और 1846 में अवैध बालू खनन का आरोप लगाया गया है। हमारे द्वारा पड़ताल करने पर यह आरोप पूर्णतया सत्य पाए गए हैं जिस पर जिलाप्रशासन आंखों पर पट्टी बांध के बैठा है। मुख्यमंत्री की डांट के बावजूद भी जिलाप्रशासन रासूखदार खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक नज़र आ रहा है। बैरहाल आज मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल द्वारा खनन माफियाओं को चिन्हित कर उन पर गैंगस्टर लगा कर उनपर कार्यवाही की बात कही गयी है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि क्या जिलाप्रशासन द्वारा संरक्षण प्राप्त रासूखदार खनन माफियाओं पर खुद जिलाप्रशासन कर्यवाही करने की हिम्मत जुटा पायेगा और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अधिकारियों से अपना नियंत्रण खोते जा रहे हैं और योगी सरकार की नीतियां अवैध खनन रोक पाने में असमर्थ हैं।
SI News Today > राज्य > उत्तर प्रदेश > गोण्डा > बालू शाही की मिठास के आगे फीका पड़ा अवैध बालू खनन का अपराध…

Leave a reply