Saturday, April 5, 2025
featuredउत्तर प्रदेशकुशीनगर

600 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को कुशीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

SI News Today

Kushinagar police arrested an accused with 600 grams of ganja.

    

कुशीनगर जिले के सेवरही पुलिस ने 660 ग्राम गाजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम साजिद अली पुत्र नबी रसूल निवासी ग्राम गुदरी तहसील तमकुही थाना तरया सुजान हाल मुकाम पटेल नगर वार्ड नंबर 6 का निवासी बताया जाता है। पुलिस ने कथित अभियुक्त को 273 /18 धारा 820 NDPS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में बताया गया है कि थानाध्यक्ष सेवारही अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकी इंचार्ज सेवरही दिग्विजय कुमार सिंह मय फोर्स कांस्टेबल संदीप कुमार और उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज पिपरा घाट के साथ गौरी नगर चौराहे पर दौरान जांच पड़ताल खड़े हो गए तभी एक युवक आता दिखा जो झोले में कुछ सामान लिया था। पुलिस ने उसे रोका तो वह उल्टे पांव भागने लगा शंका होने के बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जांच की तो उसमे गाजा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे NDPS की धारा 820 के तहत मामला दर्ज जेल भेज दिया गया है।

  • हरेंद्र कुमार द्विवेदी (पत्रकार)
SI News Today

Leave a Reply