Monday, March 17, 2025
featuredलखनऊ

बुलंदशहर में नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

SI News Today

बुलंदशहर: जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में खेत में गईं दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पिता ने गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों बहनों में एक की उम्र 15 व दूसरी की 14 वर्ष है। शनिवार शाम घर से खेत के लिए निकली थीं। इसी बीच गांव के ही पांच युवकों ने दोनों को पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

दोनों बहनों के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो देर रात दोनों बेहोशी की हालत में पड़ोसी गांव के खेत में मिलीं। होश में आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पांचों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। साथ ही किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश सामने आ रही है। जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply