Wednesday, September 18, 2024
featuredउत्तर प्रदेशकानपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

SI News Today

Marital death in suspicious circumstances.

      .

कानपुर। 

कानपुर महराजपुर थाने के किशुनपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल वालों ने हत्या कर शव गंगा में बहा दिया। आरोप विवाहिता के परिजनों ने लगाया कि पिंकी उम्र 27 वर्ष पुत्री रामचन्द्र निवासी बदुआखेड़ा जिला उन्नाव का विवाह 9 साल पहले महराजपुर के किशुनपुर गांव में लगभग 9 साल पहले हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पिंकी का पति मोहन पुत्र गोकुल किसी और औरत के सम्पर्क में था।

इस वजह से आये दिन पिंकी से मारपीट किया करता था। 16 अगस्त की सुबह 4 बजे लड़के के परिजनों ने अचानक फोन कर बताया कि तुम्हारी लड़की कही गायब हो गयी है। वही लड़की के परिजनों ने जब ये सूचना महराजपुर पुलिस को दी तो पुलिस ने ढूंढने की बजाए खानापूरी करते हुए लड़के पक्ष का बचाव किया।जबकि कई प्रत्यक्ष दर्शियों ने देखा कि लड़के का मामा और उसके बाप गोकुल ने एक लाश को बांस से धकेला है पूरे मामले में महराजपुर पुलिस का रोल संदिग्ध है। वही एसओ महराजपुर से जब इस संदर्भ में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो वो मामले में लीपा-पोती करते नजर आए।

Reported By- Sandeep Kumar (Fatehpur/Unnao/Kanpur)

SI News Today

Leave a Reply