Friday, September 20, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

मारुति, महिंद्रा और हुंडई समेत इन कंपनियों की कारों पर मिल रहा डिस्काउंट…

SI News Today

कार कंपनियां त्योहारों पर डिस्काउंट का ऑफर निकालती हैं। अब कंपनियों ने अक्षय तृतीया पर ऑफर निकाला है। इसमें कारों पर फ्री इंश्योरेंस के अलावा 85,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। इसमें डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान लगभग सभी सैगमेंट की कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। अक्षय तृतीया पर मारुति सुजुकी की इग्निस के डीजल वेरिएंट पर 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा वैगनआर के CNG वेरिएंट पर 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा मारुति की सियाज के डीजल वेरिएंट पर भी 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। Hyundai Grand i10 पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसके साथ फ्री इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है।

Hyundai Eon पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसके साथ फ्री इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। Honda Jazz डीजल पर 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसके साथ फ्री इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। Tata Bolt पर 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mahindra KUV100 पर 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Ford Aspire पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद आखिरी कार महिंद्रा की है जिस पर सबसे ज्यादा 85,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह Mahindra XUV500 है। एक बात का ध्यान रखें कि यह डिस्काउंट अलग-अलग डीलरशिप पर अलग हो सकता है। यह डिस्काउंट दिल्ली एनसीआर के डीलर्स द्वारा दिया जा रहा है। आपको बता दें कि महिंद्रा भारत में अपनी XUV 500 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही भारत में इस दमदार कार का नया वेरिएंट रोड पर देखने को मिलने वाला है। इसे ट्रायल के दौरान कई बार रोड पर देखा जा चुका है।

SI News Today

Leave a Reply