Saturday, September 21, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

फुलझड़ी और चमकीले स्पार्क्लस के साथ न्यू ईयर का बना नया डूडल…

SI News Today

गूगल डूडल ने नए वर्ष की शुभकामनाएं एक प्यारा-सा डूडल बनाकर दी हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया वर्ष शुरु होता है। ग्रेगोरियन को ईसाई कैलेंडर के नाम से भी जाना जाता है। नए वर्ष का सेलिब्रेशन पूरे विश्व में उत्साह के साथ किया जाता है। न्यू ईयर या नए वर्ष का पहला दिन सभी लोग अपने देशों की परंपराओं के अनुसार मनाते हैं। इस दिन के लिए हर देश में अलग-अलग परंपराएं हैं। पार्टी और पिकनिक के लिए इस मौके पर लोग अच्छी जगहों पर निकल जाते हैं। नए साल का जश्न एक दिन पहले शाम से ही शुरु हो जाता है और आधी रात तक लोग जश्न में शामिल होते हैं।

इस वर्ष गूगल ने डूडल के लिए पेन्ग्विन और तोतों को चुना है, इस डूडल में सभी नए वर्ष का लुत्फ उठा रहे हैं। गूगल के डूडल का पहला चित्र है जिसमें एक नया सूर्य उदय हो रहा है और पेन्ग्विन उसे देख रहे हैं, दूसरे पेज पर नए वर्ष की बधाई का लेटर पढ़ा जा रहा है, तीसरे पर सभी पेन्ग्विन न्यू ईयर परिवार के साथ खुशी से मना रहे हैं। फुलझड़ी और चमकीले स्पार्क्लस से डूडल बना है। हम सभी नए साल पर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान करते हैं या उनके घर जाकर सेलिब्रेट करते हैं। बिल्कुल उसी तरह गूगल ने न्यू ईयर के लिए डूडल बनाया है। इस गूगल के डूडल से आप अपने परिजनों और दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।

गूगल ने इसी तरह का डूडल 18 दिसंबर को भी बनाया था जिसमें दिखाया था कि क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों के मौके पर पेन्ग्विन दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए अपने बैग पैक करते हैं। इसके बाद क्रिसमस के दिन गूगल ने डूडल बनाया कि पेगुइन्स अपने दोस्तों से मिलकर बहुत खुश हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी के साथ वो अपने दोस्तों को गिफ्ट देते हैं और सभी पेन्ग्विन मिलकर हंसी-खुशी के साथ खाना खाते हैं। नए वर्ष पर अपने परिजनों के साथ किस तरह से मिलजुल कर रहा जाए इसका संदेश गूगल ने डूडल बनाकर देने का प्रयास किया है।

SI News Today

Leave a Reply