Friday, May 2, 2025
featuredटेक्नोलॉजी

सेब, चॉकलेट और आईसक्रीम से बना आज का Google डूडल: Pi Day

SI News Today

Google Doodle Pi Day: Google आज pi Day (पाई डे) मना रहा है। गूगल भी आज 30 वां पाई दिवस मना रहा है। इस पर गूगल ने एक डूडल भी तैयार किया है। आज का डूडल देखने में काफी अच्छा लग रहा है। सबसे खास बात कि इसमें Google लिखा हुआ है लेकिन बिलकुल अलग अंदाज में। पाई का गणित में काफी अहम रोल है। दुनियाभर में गणितज्ञ हर साल 14 मार्च को Pi Day सेलिब्रेट करते हैं। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। गूगल ने अपने डूडल में पेस्ट्री, बटर, सेब और संतरे के छिलकों का इस्तेमाल किया है। GOOGLE के दूसरे G के लिए पाई का इस्तेमाल ही किया गया है।

गूगल के पहले G को देखने से लग रहा है कि उसे सेब के छिल्के या चोकलेट से बनाया गया है। वहीं गूगल ने दोनों O को O/O लिखा है। इसमें एक ध को चोकलेट के टुकड़ों से तो एक O को बटर के टुकड़ों से बनाया गया है। इसके बाद = (बराबर) का निशान दिया गया है। इसके बाद G को आइसक्रीम, चोकलेट और बटर से बनाया गया है। उसे एक प्लेट की तरह बनाया गया है। इसके बाद L को चॉकलेट के पतले से धागे से लिखा गया है। वहीं आखिर में e को सेब से बनाया गया है। इसमें सेब को काटकर e बनाया गया है। गूगल ने लिखा, ‘आज के खूबसूरत डूडल को अवार्ड विनिंग पेस्ट्री शेफ ने बनाया है।’

सबसे पहले 2010 में गूगल ने 14 मार्च को वृत्त और पाई के चिह्नों को प्रदर्शित करता एक डूडल अपने होम पेज पर बनाया था। पाई का इस्तेमाल और इससे जुड़ी रिसर्च काफी लंबे समय से होती आ रही थी लेकिन 1706 में सबसे पहले विलियम जोंस द्वारा π का इस्तेमाल किया गया। लेकिन इसे लोकप्रियता 1737 में मिली जब स्विस गणितज्ञ लियोनार्ड यूलर ने इसे प्रयोग में लाना शुरू कर दिया। सबसे पहले 1988 में भौतिक विज्ञानी लैरी शॉ ने पाई दिवस मनाया।

कई सालों से मैथ्स में पाई का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाई मैथ्स में एक कॉन्स्टेंट है। पाई (π) एक गणिताय नियतांक है जिसका संख्यात्मक मान किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात के बराबर होता है। पाई का मान लगभग 3.14159 होता है। गणित में कहा जाता है कि यदि किसी वृत्त का व्यास 1 हो तो उसकी परिधि पाई के बराबर होगी।

SI News Today

Leave a Reply