Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

’ कप्तान स्टीव स्मिथ इस तरह रख रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी पर ‘नजर’

SI News Today

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान स्टीव स्मिथ यूं तो धाकड़ बल्लेबाज माने जाते हैं, लेकिन इन दिनों उन्हें बैटिंग के अलावा किसी और चीज का चस्का लगा है। गेंद को सीमा पार उड़ाने वाले स्टीव स्मिथ को अब ड्रोन उड़ाने में मजा आ रहा है। जी हां उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें स्मिथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर से एक ड्रोन उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 300 से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

यह है वीडियो में: आरपीएस के कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों में एक रिमोट कंट्रोल है, जिसके जरिए वह ड्रोन उड़ा रहे हैं। वीडियो में उनके साथ टीम के कई अन्य साथी भी नजर आ रहे हैं। जिस जगह महेंद्र सिंह धोनी छक्का मारने की प्रैक्टिस कर रहे होते हैं, स्टिव स्मिथ ड्रोन को ठीक उसी जगह लाकर रोक देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी स्मिथ के ड्रोन को देखकर कुछ इशारा करते हैं। इसके बाद आरपीएस के कप्तान ड्रोन को पूरे मैदान में उड़ाते हैं। ताजा अंकतालिका के मुताबिक पुणे की टीम मुंबई, कोलकाता के बाद तीसरे पायदान पर है। शायद इसलिए ही कप्तान स्टीव स्मिथ इतने कूल नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने रविवार (7 मई) को साफ किया कि राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायन्स की टीमों के साथ करार केवल दो साल के लिए है और अगर उन्हें 2018 सत्र में वापसी करनी है तो उन्हें नई बोली प्रक्रिया से गुजरना होगा। दो प्रतिबंधित फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स का 2013 स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण दो साल के लिए निलंबित होने के बाद अगले साल वापसी करना तय है।

SI News Today

Leave a Reply