Saturday, September 21, 2024
featuredदुनिया

इस लड़के पर लगा घोड़े के यौन शोषण का आरोप, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

अमेरिका के दक्षिणी पूर्वी राज्य ऐल्बामा में एक लड़के पर घोड़े का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। गुरुवार रात वह अस्तबल में पकड़ा गया था। घटना के बाद घोड़े की मालकिन ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। डेनिएल बेनेट मूल रूप से यहां के इरविंगटन का रहने वाला है। वह 18 साल का है।

मोबाइल काउंटी शेरिफ के ऑफिस में हुई पूछताछ में उसने कबूला कि उसने घोड़े के साथ यौन शोषण का प्रयास किया था। घोड़े की मालकिन फ्रैंसिन जेन्स का इस बारे में कहना है कि घटना की रात अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज आई थी, जिसके बाद वह घर से बाहर निकलीं। मौके पर पहुंचीं, तो उन्हें अस्तबल में बेनेट घोड़े के कुछ ही दूरी पर छिपा हुआ था। जेन्स के साथ इस दौरान उनके पति भी मौजूद थे। दोनों के पास हथियार भी थे। पकड़े जाने पर जेन्स को लड़के ने बताया कि उसे घोड़े पसंद हैं। वह उन्हें पालना चाहता है।

जेन्स के पति ने इस दौरान लड़के पर बंदूक तान रखी थी। सूचना पर इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। तलाशी में लड़के के पास से ट्रेंच कोट और एक औजार मिला। घटना के बाद जेन्स का कहना है कि हो सकता है कि यह लड़का घोड़े के पास पहले भी आया हो। जांच अधिकारियों को उन्होंने बताया कि बीते साल दिसंबर में उन्हें इस बात के कुछ सबूत भी मिले थे।

जेन्स के अनुसार, “लड़का अस्तबल में सात से दस बार आ चुका है। उन्हें पूर्व में वहां से टॉयलेट पेपर मिले थे। घास का ढेर भी वहां से गायब मिला था। चीजें अस्त व्यस्त थीं।” शिकायत के आधार पर लड़के पर घोड़े के यौन शोषण, चोरी और सेकेंड डिग्री के अपराध जैसे मामले दर्ज किए गए हैं। अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आना बाकी है। 18 जनवरी को लड़के को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply