नई दिल्ली : सेक्स है खुशहाली का राज. क्या आप नए शादी शुदा जोड़े के खुश रहने के राज जानना चाहेंगे. यदि हा तो एक नई स्टडी इस सिलसिले में आपकी मदद कर सकती है. आपको बता दे एक अमेरिकी रिसर्च में पाया गया है कि अगर नया शादी शुदा जोड़ा महीने में 11 बार सेक्स करता है तो वह काफी खुश रहता है, जबकि नाखुश रहने वाला जोड़ा महीने में महज़ तीन से चार बार ही सेक्स कर पाते हैं. ये स्टडी 400 उन वूमन पर किया गया है जो अपनी शादी शुदा या रिलेशनशिप में खुश या नाखुश हैं. इस रिपार्ट में ये भी कहा गया है कि शादी के पहले दो साल में शादी शुदा ज़िंदगी काफी खुशहाली से गुजरती है, लेकिन बाद में इसमें थोड़ी कमी आती है. रिसर्चर न्यूमैन का कहना है, आप माने या नहीं माने,यह स्टडी सेक्स में संतुष्टि पर नहीं है. बल्कि यहां बताया गया है कि खुश रहने वाला शादी शुदा जोड़ा महीने में कितनी बार सेक्स करता है.
महिलाओं और पुरूषों के बीच होने वाला आकर्षण स्वाभाविक ही है। जहां महिलाओं के मन में पुरूषों को लेकर रोमांटिक कल्पनाऐं होती हैं वहीं पुरूषों में भी महिलाओं के प्रति चाहत होती है। ऐसे में अधिकांश पुरूष अपनी उम्र से कम उम्र की महिलाओं के प्रति ही अधिक आकर्षित होते हैं। हाल ही में एक सर्वेक्षण में इस बात की जानकारी मिली कि पुरूष 20 वर्ष से 30 वर्ष तक की महिलाओं को लेकर अधिक उत्साहित होते हैं। सर्वेक्षण के माध्यम से यह जानकारी मिली कि पुरूष इस उम्र की महिलाओं के साथ सहवास पसंद करते हैं।
सर्वेक्षण के दौरान लोगों से जानकारी ली गई कि पिछले 12 वर्षों में किस आयुवर्ग के लोगों की ओर वे आकर्षित हुए और वास्तव में किस आयुवर्ग के व्यक्ति के साथ उन्होंने सेक्स किया। इस पर परिणाम में अधिकांश महिलाओं ने अपनी आयु से बड़े पुरूषों के प्रति आकर्षित होने की जानकारी दी। इस दौरान उम्र के 30 वें पड़ाप पर पहुंच रही महिलाओं ने विशेषतौर पर औसतन 4 वर्ष बड़े पुरूषों को महत्व दिया। दूसरी ओर पुरूष 20 वर्ष से 30 वर्ष की महिलाओं में रूचि लेते पाए गए। एक अनुमान के अनुसार यह पाया गया कि महिलाऐं अधिक आयु के पुरूषों के प्रति आकर्षित होते हैं जिसके पीछे उन पुरूषों के संसाधन संपन्न होने की बात कही गई। माना गया कि पुरूषों में सेक्स के लिए अपने पार्टन को लेकर होने वाला आकर्षण महिलाओं की प्रजनन क्षमता के अनुरूप होता है।