featuredस्पेशल स्टोरी

जाने घर में बांसुरी रखने के क्या हैं फायदे

धर्म ग्रंथ महाभारत में दिखाया गया है कि श्री कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। कृष्ण जी को प्रिय होने के कारण बांसुरी को प्रकृति का अनुपम वरदान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर बांसुरी का इस्तेमाल सोच समझकर किया जाए तो ये हमे कई दोषो से बचाती है। ज्योतिषियों का कहना है कि बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाने से बुरी आत्माएं पास नहीं आती है। वहीं अगर घर में बांसुरी को रखा जाता है तो इसके कई लाभ मिलते हैं। चीन की फेंगशुई विद्या के अनुसार बांसुरी उन्नति और प्रगति का प्रतीक है।

अगर किसी के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ रही हैं तो बांसुरी को सिराहने रखकर सोने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि बांसुरी को सिरहाने रखकर सोने से पति-पत्नी के बीच का आपसी तनाव दूर होता है। अगर घर के सदस्यों के बीच झगड़े और कलह हो रही है तो पूजा स्थल या घर के मंदिर के दरवाजे पर बांसुरी लगाना शुभ माना जाता है । ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है।

ज्योतिषियों का कहना है कि अगर बांसुरी को जन्माष्टमी के दिन सजाकर श्री कृष्ण के सामने रखा जाता है तो घर में सुख-समृद्धि आती है।अगर किसी के घर में अचानक कोई मुसीबत आ जाती है तो उसे घर के मुख्य द्वार पर दो बांसुरियों को क्रॉस करके लगा देने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर की समस्या दूर होती है।

जानकारों का कहना है कि अगर घर का कोई सदस्य अचानक बिमार हो जाता है तो उसी तकिए के नीचे बांसुरी रख दें। जल्द ही आप देखेंगे की उसकी तबीयत में सुधार होगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपकी जिंदगी में कुछ असफलताएं या दिक्कतें आ रही हैं तो अपने बेडरुम के दरवाजे के ऊपर दो बांसुरी लगा दें। ऐसा करने से घर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर किसी के घर में एक सीध में तीन दरवाजे हैं तो इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर दो बांसुरी रख दें।

Leave a Reply

Exit mobile version