featured

इस फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे वरुण धवन- आदित्य…

मुंबई: करन जौहर अपनी आने वाली फिल्म ‘शिद्दत’ की शूटिंग अगले साल शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदार निभाएंगे। संजय दत्त और श्रीदेवी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जानकारी के मुताबिक वरुण और आदित्य भाई बनेंगे और संजय- श्रीदेवी इनके पेरेंट्स के रोल में होंगे। इस फिल्म के जरिए पहली बार वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है…Back on set with #dharma and @aliaabhatt. भारत- पाकिस्तान विभाजन पर होगी फिल्म…

जानकारी के मुताबिक ‘शिद्दत’ की कहानी भारत और पाकिस्तान विभाजन के समय पर आधारित होगी। पूरी फिल्म में दोनों भाइयों का रिश्ता तनावपूर्ण रहेगा। दरअसल, दोनों के बीच पैदा हुए तनाव की वजह आलिया होंगी। इस फिल्म को लव ट्राएंगल भी बताया जा रहा है। इससे पहले भी आलिया और वरुण लव ट्राएंगल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आ चुके हैं।

हाल ही में वरुण की ‘जुड़वां 2’ रिलीज हुई है, जो कि साल 2017 की बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। इससे पहले आलिया के साथ आई उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ भी हिट रही थी।

सूत्रों ने आगे बताया है कि मनीष मल्होत्रा ने स्टार कास्ट के लिए कपड़े डिजाइन करने शुरू कर दिए हैं। 40 का दशक एक बार फिर क्रिएट किया जाएगा। इसके लिए मुंबई में ही एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है, जहां इस फिल्म की शूटिंग होगी।

Leave a Reply

Exit mobile version