featured

ऋतिक रोशन की ‘कृष’ को पूरे हुए 11 साल पूरे, फैंस को कहा थैंक्स

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म काबिल में नजर आए थे। इसके बाद से ऋतिक काफी समय से सबकी नजरों से ओझल हैं। लेकिन ऋतिक अपनी मौजूदगी अपने सोशल अकाउंट पर कराते ही रहते हैं। इस दौरान ऋतिक ने अपने फैंस के साथ फिल्म कृष के 11 साल पूरे होने की खुशी में एक छोटा सा वीडियो शेयर कि है।

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया में यह वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को थैंक्स भी कहा है। उन्होंने इस दौरान अपने फेसबुक अकाउंट पर 6 सेकेंड का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कृष नजर आता है। कृष के पीछे बैकग्राउंड में 11 लिखा है जिसका मतलब है कि कृष को 11 साल बीत गए हैं। वीडियो में नजर आ रहे कृष के नीचे 11 इयर्स ऑफ कृष लिका हुआ है। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ऋतिक ने लिखा है कि ‘यह एक इंक्रेडेबल जर्नी है। 11 साल बीत गए अब भी यह प्रॉमिस बरकरार है।’ इसी के साथ ही ऋतिक ने अपने फैंस को कहा इस प्यार के लिए शुक्रिया।

इससे पहले ऋतिक ने अपने ट्विटर हैंडलर पर भी एक पोस्ट जारी किए थे। 23 घंटे पहले शेयर किए गए इस पोस्ट कृष फिल्म के कृष्णी के अवतार में नजर आ रहे हैं। यह कृष और कृष्णा का कोलाज है जो ऋतिक ने पोस्ट किया है। ऋतिक की आखिरी फिल्म काबिल थी। फिल्म में ऋतिक एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं। बता दें, एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘काबिल’ में रोहन भटनागर नाम के एक नेत्रहीन युवक की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को खासा पसंद भी किया गया था।

हाल ही में असली रोहन भटनागर ने अभिनेता के नाम पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया है। रोहन रांची का रहने वाला है और एक साधारण परिवार से है। ‘काबिल’ में ऋतिक का नाम रोहन भटनागर रहने के कारण यह नाम मशहूर हो गया। इस दौरानव असली रोहन अपना नाम बड़े अभिनेता के किरदार से जुड़ा देखकर बहुत खुश है। ऋतिक रोशन अपने दफ्तर में आए असली रोहन के पत्र को देखकर फूले नहीं समाए। पत्र में लिखा था, “मेरा नाम रोहन भटनागर है और मैं रांची से हूं। हां, मैं असली रोहन भटनागर हूं। सबसे पहले आपको बताऊं कि मैं आपका फैन नहीं हूं, फिर भी अनजाने में आपने जो भी मेरे लिए किया, इसके लिए धन्यवाद करना चाहता हूं।”

Leave a Reply

Exit mobile version