featured

महाभारत-द्रौपदी पर कमेंट कर बड़े विवाद में फंसे कमल हासन, मचा बवाल

SI News Today

सुपरस्टार कमल हासन हाल ही में महाभारत और द्रौपदी पर कमेंट करके बहुत बड़े विवाद में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सोमवार को तमिलनाडु के हिन्द मक्कल काची(HMK) संगठन ने तिरुनवेलि कोर्ट में पीआइएल दर्ज कर दी है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल ने इंटरव्यू के दौरान पांडवों द्वारा जुए में द्रौपदी को दांव पर लगाने पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था, ‘महाग्रंथ में पांचाली को पुरुषों की हाथ की कठपुतली बताया था, जिन्हें उनके पति दांव पर लगाते हैं। जिस ग्रंथ में एक महिला को ऐसे पेश किया गया, उसे भारत में इतना महान क्यों माना जाता है?’

एचएमके के अध्यक्ष अर्जुन संपत ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि कमल हिन्दु विरोधी बयान देते रहते हैं और ये कुछ दिनों से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बेवजह महाभारत की आलोचना की है। उन्होंने हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर कमल मांफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply

Exit mobile version