भारत के दर्शकों ने फवाद खान को आखिरी बार करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में देखा था। उसेक बाद से एक्टर को किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। ऐसी खबरें था कि एक्टर करण जौहर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म में काम करेंगे लेकिन उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन की वजह से उन्हें भारत छोड़कर अपने देश लौटना पड़ा। इसी वजह से बहुत से फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर मिस कर रहे होंगे। इसीलिए आज हम आपको बताते हैं एक्टर के नए टीवीसी के बारे में, जिसे उन्होंने अपनी एक्टिंग की वजह से मस्ट वॉच बना दिया है।
यह नया टीवीसी पाकिस्तानी बेस्ड प्रॉपर्टी वेबसाइट का है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अपने पैरेंट्स को घर देने के लिए एक बेटा लगातार पांच सालों तक काम करता है। इसमें फवाद ने युवा लड़के युसूफ का किरदार निभाया है जो विदेश में काम करता है। इन पांच सालों में वो अपने घरवालों से मिलने के लिए भी नहीं आ पाता है। इसी वजह से उनके पैरेंट्स शिकायत करते हैं कि वो उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे रहा है। इसी बीच विदेश से बिना उन्हें बताए फवाद देश वापस आते हैं और उन्हें नए खरीदे गए घर के कागज देते हैं। इसे देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे और आपको अपने पैरेंट्स से अपना रिश्ता याद आएगा।
इस समय फवाद पाकिस्तान के कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। उन्हें हाल ही में माहिरा खान के साथ देखा गया था जब एक्टर माहिरा के प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रहे थे। कुछ समय पहले डॉन को दिए इंटरव्यू में फवाद ने कहा था कि वो अब भी कुछ बॉलीवुड दोस्तों के टच में हैं। बॉलीवुड में काफी अच्छे लोग हैं और वह अभी भी उनके संपर्क में हैं।
फवाद ने कहा कि वह भी इंसान है, लोगों की बातों का प्रभाव उन पर भी पड़ता है। उनकी बातों का दुख उन्हें भी होता है लेकिन वह इन बातों के आदी हो गए हैं, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। फवाद ने कहा कि उनकी कोई उम्मीदें नहीं हैं अगर वह बॉलीवुड में काम न भी करें तो भी उनके मन में हमेशा प्यार और सम्मान रहेगा।