featured

अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको सीजन-3 में भी नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको का दूसरा सीजन का खत्म हो चुका है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए गुड न्यूज यह है कि प्रियंका जल्द ही एक बार फिर एलेक्स पैरिश के किरदार में नजर आएंगी। दरअसल प्रियंका ने एक ट्वीट करके बताया कि क्वांटिको का तीसरा सीजन भी आएगा। प्रियंका ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है,” एंड……. #QuinticoSeason2 पूरा हुआ। हमारे प्यारे दर्शकों आपके प्यार और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद! हाँ आपको फिर से देखेगें।”

इसके बाद उन्होंनें Quantico के दर्शकों के लिए खुश होने वाली खबर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है मैं क्वाइंटिको के सीजन 3 को लेकर बेहद ही उत्साहित हूं। उन सभी को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने इसे संभव बनाया है। #AlexParrish जल्द ही वापस आएंगी। प्रियंका ने अपने को-एक्टर्स के साथ Quantico-2 के खत्म होने के बाद पार्टी भी की। इस पार्टी की तस्वीरों और वीडियो को प्रियंका ने शेयर भी किया। इस वीडियो में प्रियंका फ्लाइंग किस करती हुई दिख रही है। वीडियो में प्रियंका ने लिखा है,” चलो हम पार्टी स्टार्ट करते हैं। #QuinticoSeasonFinale प्रियंका के इस वीडियो को करीब 96 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Quantico 3 पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है और शो कब से आएगा इसकी घोषणा मई के आखिर में की जाएगी।प्रियंका के एक करीबी के अनुसार सीजन 2 की रेटिंग काफी अच्छी थीं और प्रियंका जुलाई के आखिर या अगस्त तक इसकी शूटिंग चालू कर देगीं। गौरतलब है कि बेवॉच के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने कहा था कि वो कोई बॉलीवुड फिल्म करेगीं या नहीं यह Quantico पर निर्भर करता है। दूसरी तरफ प्रियंका की पहली हालीवुड फिल्म बेवॉच इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को सेथ गार्डन ने निर्देशित किया है जबकि रॉक ड्वेन जॉनसन और जैक इफरॉन भी इस फिल्म में हैं। प्रियंका ने अपनी आखिरी बॉलीवुड मूवी 2016 में जय गंगाजल की थी।

Leave a Reply

Exit mobile version