featured

ईशान किशन ने लगाया सिर्फ एक हाथ से छक्का, बॉलर तो क्या अंपायर भी रह गए दंग

गुजरात लायंस के लिए ओपनिंग करने वाले ईशान किशन अपना दूसरा आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन में समानता की बात की जाए तो वो ये है कि दोनों ही झारखंड की ओर से बतौर विकेटकीपर रणजी मैच खेल चुके हैं। साथ ही धोनी एक ओर जहां ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ जैसे नायाब अंदाज में छक्के लगाते हैं वहीं माही को अपना आदर्श मानने वाले ईशान का भी सिक्स लगाने का एक खास अंदाज है। वो कई मैचों के दौरान सिर्फ एक हाथ से सिक्स लगा चुके हैं। आप इस वीडियो में उनके इस निराले अंदाज को देख भी सकते हैं :-

इसमें ईशान ईस्ट जोन के लिए बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वह सेंट्रल जोन के स्पिन गेंदबाजों पर महज एक हाथ से छक्के लगा रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि ईशान ना सिर्फ एक बार बल्कि तीन बार इस तरह का कारनामा करते हैं। इससे स्पष्ट है कि ये महज एक तुक्का नहीं हैं। ईशान अपने इस खास शॉट पर कड़ा अभ्यास कर चुके हैं और इन्होंने इसपर महारथ भी हासिल कर रखी है।

बता दें कि ईशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। ये विकेटकीपर-बल्लेबाज झारखंड की ओर से रणजी मैच खेलता है। ईशान 2016 में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ओर से कप्तानी भी कर चुके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल-9 से इस लीग में खेलने की शुरुआत की थी। वह इस सीजन 10 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 130.12 की स्ट्राइक रेट के साथ ईशान 216 रन बना चुके हैं। 9 छक्के और 24 चौके लगा चुके इस बल्लेबाज का आईपीएल-10 में सर्वाधिक स्कोर 48 रहा है।

Leave a Reply

Exit mobile version